{"_id":"5b86c40942c792464a0c9102","slug":"pm-modi-says-that-please-maintain-limits-on-social-media","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने कहा, सोशल मीडिया पर मर्यादा में रहें, न दें ज्यादा तवज्जो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी ने कहा, सोशल मीडिया पर मर्यादा में रहें, न दें ज्यादा तवज्जो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
तीसरे दिन के संवाद में स्वच्छता अभियान में भागीदारी का आह्वान
- फोटो : twitter
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नमो ऐप के जरिए अपने संसदीय क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से लगातार तीसरे दिन संवाद किया। बतौर सांसद उन्होंने ‘टीम काशी’ के समन्वय पर जोर दिया और फीडबैक भी लिया। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया का प्रयोग सकारात्मक ढंग से करने की सलाह दी तो बीएचयू में एम्स जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना पर भी प्रकाश डाला।
अलग-अलग क्षेत्र के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी की बातचीत का केंद्रबिंदु जहां प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारी रहा, वहीं उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए भी तैयार रहने का आह्वान कर दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली खबरों पर तंज कसते हुए कहा कि मैं तो कभी-कभी हैरान हो जाता हूं। मोहल्ले में तू-तू मैं-मैं... हर जगह में होता होगा। कभी गांव को भनक तक नहीं लगती थी मगर आज दो पड़ोसियों की लड़ाई को भी सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जाता है और वह नेशनल न्यूज बन जाती है।
विज्ञापन
कभी-कभी लोग मर्यादाएं भूल जाते हैं। बेहद अशोभनीय शब्दों का प्रयोग करते हैं। महिलाओं को भी नहीं छोड़ते हैं। सोशल मीडिया का प्रयोग सकारात्मक ढंग से करें। इसे किसी पार्टी से ना जोड़ें। सोशल मीडिया के माध्यम से नकारात्मकता और देश एवं समाज का अहित करने वाली बातें फैलाने वालों को तवज्जो नहीं देना चाहिए।

प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए योगदान करे हर काशीवासी
तीसरे दिन के संवाद में स्वच्छता अभियान में भागीदारी का आह्वान
- फोटो : twitter
आह्वान किया कि हर एक काशीवासी 15 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलने वाली स्वच्छता ही सेवा अभियान और अगले वर्ष 21 से 23 जनवरी तक होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन को सफल बनाने में अपना योगदान दें।
उन्होंने बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल को एम्स जैसा बनाने की जानकारी देते हुए कहा कि योजना पर काम पूरा होने के बाद बीएचयू देश के सर्वोत्तम अस्पताल के रूप में विकसित होगा। जल्दी ही हेल्थ केयर सेंटर का भी निर्माण होगा। ऐतिहासिक आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में देश की 50 फीसदी जनसंख्या स्वास्थ्य बीमा से जुड़ेगी। कार्यकर्ता इसके लिए तैयार रहें।
वन रैंक-वन पेंशन से आया बदलाव
पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार के वन रैंक-वन पेंशन के फैसले से देश के लाखों सैनिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि देश की सीमा की रक्षा में लगे सेना के जवानों, सुरक्षा बलों और उनके परिवारों के लिए चुनाव आयोग ने सर्विस वोटर रजिस्ट्रेशन का भी प्रावधान किया है।
प्रधानमंत्री ने काशी संवाद पर किया ट्वीट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के कार्यकर्ताओं से संवाद के बाद इस पर पांच ट्वीट किए हैं। पहले ट्वीट में आंनद श्रीवास्तव के साथ संवाद का फोटो शेयर कर लिखा है कि काशी के कार्यकर्ताओं से रूबरू हुआ। इसके बाद डा. मनोज कुमार श्रीावस्तव के वीडियो को ट्वीट किया और हेल्थ सेंटर की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा और हेल्थ पालिसी का जिक्र किया।
उपेंद्र नाथ राय जैसे कई लोगों को ओआरओपी के लाभ जिक्र किया। स्वच्छता के मुद्दे पर आनंद श्रीवास्तव से बातचीत का ट्वीट किया। इसके बाद काशीवासियों से आग्रह का वीडियो ट्वीट किया। 15 सितंबर से शुरू होने वाले स्वच्छता अभियान और प्रवासी भारतीय पर काशी को तैयारी करने को कहा।
उपेन्द्र नाथ राय जैसे कई लोगों को OROP मिलने से बहुत लाभ हुआ।
— Narendra Modi (@narendramodi) August 29, 2018
यह हमारा सौभाग्य है कि 4 दशकों से लटके OROP को इस सरकार ने लागू किया। pic.twitter.com/B4Xr3aF6Ze