{"_id":"5e4920208ebc3ee60618b0e1","slug":"pm-modi-on-ram-mandir-trust-construction-in-chandauli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का होगा निर्माणः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का होगा निर्माणः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Sun, 16 Feb 2020 06:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 16 Feb 2020 06:34 PM IST
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल स्मारक में पीएम मोदी।
- फोटो : अमर उजाला।
पीएम मोदी ने कहा कि आज काशी आने वाला हर श्रद्धालु सुखद अनुभव लेकर यहां से जाता है। कुछ दिन पहले श्रीलंका के राष्ट्रपति भी यहां आए थे, तो यहां के अद्भुत वातावरण, दिव्य अनुभूति से बहुत मंत्रमुग्ध थे।
विज्ञापन
सोशल मीडिया में उन्होंने काशी के साथियों की बहुत प्रशंसा की है। काशी विश्वनाथ धाम में तमाम कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं। बहुत ही जल्दी से बाबा का दिव्य प्रांगण एक आकर्षक और भव्य रूप में हम सभी के सामने आएगा। इसी तरह अयोध्या में भी श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के निर्माण के लिए ट्रस्ट का गठन हो चुका है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार दोपहर को चंदौली के पड़ाव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा और स्मारक का लोकार्पण किया। 39.79 करोड़ रुपये से बनी 63 फीट ऊंचे कांस्य की प्रतिमा का लोकार्पण किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
चंदौली के पड़ाव चौराहे पर गन्ना विकास शोध संस्थान परिसर में बने पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक का लोकार्पण कर राष्ट्र को समर्पित करने के बाद पीएम ने सभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दीनदयाल के अंत्योदय के सपने को सरकार साकार करेगी। शिक्षा, स्वस्थ्य, सड़क, बिजली, पानी को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।