{"_id":"699d3dc85bcdf43f010a2586","slug":"pm-modi-may-visit-varanasi-next-month-and-address-public-rally-2026-02-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PM Modi Varanasi Visit: अगले महीने काशी आ सकते हैं पीएम मोदी, कर सकते हैं जनसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi Varanasi Visit: अगले महीने काशी आ सकते हैं पीएम मोदी, कर सकते हैं जनसभा
Tue, 24 Feb 2026 11:27 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:27 AM IST
सार
Varanasi News : वाराणसी जिले में पीएम मोदी अगले महीने दौरे पर आ सकते हैं। इससे पहले 28 को सीएम योगी काशी आ सकते हैं। कज्जाकपुरा आरओबी का पीएम और सीएम दौरा करेंगे।
विज्ञापन
PM Modi
- फोटो : ANI
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मार्च के दूसरे सप्ताह में काशी आ सकते हैं। यह उनका 54वां दौरा होगा। इस बार कज्जाकपुरा आरओबी पर पीएम और सीएम की गाड़ियां भी फर्राटा भरेंगी। इससे पूर्व पीएम सात नवंबर को आए थे। होली से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 फरवरी को आ सकते हैं। पीएम और सीएम के आगमन की प्रारंभिक सूचना पुलिस प्रशासन को मिल चुकी है।
विज्ञापन
प्रशासनिक और भाजपा सूत्रों के अनुसार, महिला दिवस पर आठ महिलाओं को सम्मानित करने की भी योजना बन रही है। इस बार पीएम बरेका या संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में जनसभा कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; साजिश का पर्दाफाश: यूट्यूब पर वीडियो से सीखा, ठेले वालों से लिया वाई-फाई; भेजा धमकी भरा ई-मेल
विज्ञापन
पीएम के लिए बरेका गेस्ट हाउस और सीएम के लिए सर्किट हाउस के कमरों को तैयार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जब भी बनारस आते हैं, कुछ न कुछ सौगात देकर ही जाते हैं। अब तक वे 65 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की सौगात दे चुके हैं।
इन योजनाओं का होगा लोकार्पण
- कज्जाकपुरा, कादीपुर आरओबी
- पांडेयपुर काली मंदिर से आजमगढ़ संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण
- बीएचयू में सीसीयू
- भगवानपुर में 55 एमएलडी का एसटीपी
- रामनगर में वृद्धाश्रम
- चंद्रावती में विकास कार्य
- यूपी कॉलेज में एस्ट्रो टर्फ
इनका होगा शिलान्यास
- 97 करोड़ रुपये से नगर निगम का सदन भवन
- 274.31 करोड़ रुपये से लोहता में 60 एमएलडी का एसटीपी
- 259 करोड़ रुपये से 18 वार्डों में सीवर व पेयजल परियोजना
- 1800 करोड़ रुपये का राजघाट पुल और रेलवे लाइन