फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi inaugurates India Toy Fair-2021 also talks with shilpi varanasi

वाराणसी: पीएम मोदी का कारीगरों से संवाद, दुनिया में भारत के खिलौनों का डंका बजाने की अपील

Sat, 27 Feb 2021 11:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 27 Feb 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
PM Modi inaugurates India Toy Fair-2021 also talks with shilpi varanasi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

खिलौना उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिक्रमंद हैं। शनिवार को 4 दिवसीय द इंडिया टॉय फेयर-2021 के वर्चुअल शुभारंभ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी के शिल्पियों से संवाद किया। इस दौरान शिल्पी रामेश्वर सिंह ने प्रधानमंत्री को बताया कि काशी के शिल्पी लकड़ी के इलेक्ट्रानिक आटो व बस जैसे खिलौने तैयार कर रहे हैं। सेेंसर युक्त व रिमोट चालित लकड़ी के खिलौनों की तैयारी हो रही है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने इस प्रयास को सराहा और कहा कि काशी में किसी चीज की कमी नहीं है, यदि कोई आवश्यकता हो तो दिल खोलकर बोलिए। वाराणसी में बेहतरीन हस्तकला संकुल भी है। खिलौना कारोबार को बढ़ावा देने केलिए सरकार से जो भी हो सकता है, वह करेगी। 
विज्ञापन


आयुक्त सभागार में वर्चुअल टाय फेयर शुभारंभ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर-हर महादेव के उद्घोष से काशी के शिल्पियों का उत्साह बढ़ाया और कहा कि मास्क पहने गुड़िया व अन्य ऐसे खिलौने बनाए जाएं। खिलौनों के रूप में बच्चे क्या चाहते हैं, उनके अनुरूप डिजाइन तैयार कर बनाएं। बच्चों का मन पढ़ें कि वे क्या नया चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

PM Modi inaugurates India Toy Fair-2021 also talks with shilpi varanasi
खिलौना कारीगरों से पीएम का संवाद। - फोटो : अमर उजाला

इस संबंध में बीएचयू के प्रोफेसर से भी मिलकर वैज्ञानिक सलाह ले सकते हैं। प्रधानमंत्री ने ईको फ्रेंडली खिलौने बनाने पर जोर दिया और कहा कि खिलौना उत्पादन में प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल हो। भविष्य में रिसाइकलिंग कर सकें, ऐसी सामग्री इस्तेमाल की जाए।

टाय फेयर में काशी के कुल 15 हस्तशिल्पी और केंद्रीय विद्यालय के 16 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान  डाक्यूमेंट्री भी हस्तशिल्पियों को दिखाई गई कि कैसे खिलौनों को बढ़ावा दिया जा सकता है। कमिश्नरी सभागार में शिल्पी रामेश्वर सिंह के अलावा उदयराज कुंदेर, उषा देवी, शालू कुमार प्रजापति, पन्नालाल, अभय नारायण वर्मा मौजूद रहे।  

अन्य 9 शिल्पी खोजवा के कश्मीरीगंज व रामनगर कलस्टर से भी आनलाइन जुड़े रहे। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा संयुक्त आयुक्त उद्योग उमेश सिंह, उपायुक्त उद्योग वीरेंद्र कुमार, वस्त्र मंत्रालय के हस्तशिल्प सेवा केंद्र के सहायक आयुक्त अब्दुल्लाह आदि मौजूद रहे। 

 

प्रधानमंत्री ने मास्क लगे लकड़ी के खिलौने बनाने पर जोर दिया है। इसके लिए उन्होंने नई दिल्ली स्थित अस्पताल में भर्ती एक बच्ची का उदाहरण भी दिया। हमारी कोशिश है कि हम और बेहतर करें। प्रधानमंत्री से संवाद कर ऊर्जा का संचार हुआ है। लकड़ी के खिलौनों में आटो व बस आदि का निर्माण किया जा रहा है, जो सेंसर युक्त या फिर रिमोट से चलेंगे। 
रामेश्वर सिंह, शिल्पी, कश्मीरीगंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed