फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi inaugurated Varanasi Deoghar Vande Bharat Express train

Vande Bharat Train: 1355 रुपये में वंदे भारत से पहुंचेंगे देवघर, 7 घंटे में पूरा होगा सफर; PM ने किया शुभारंभ

Sun, 15 Sep 2024 12:09 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 15 Sep 2024 12:09 PM IST
सार

Varanasi- Deoghar Vande Bharat Train : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी-देवघर वंदे भारत ट्रेन को रविवार को वर्चुअल हरी झंडी दिखाई। अब काशी से देवघर की राह यात्रियों के लिए आसान होगी।  

विज्ञापन
PM Modi inaugurated Varanasi Deoghar Vande Bharat Express train
वंदे भारत - फोटो : ANI

विस्तार

काशी से बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस में टिकट की बुकिंग शुरू हो गई। 15 सितंबर यानी रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ट्रेन का शुभारंभ किया। 16 सितंबर से यह ट्रेन नियमित होगी। वाराणसी-देवघर वंदे भारत ट्रेन में चेयरकार का किराया 1355 रुपये और एग्जिक्यूटिव क्लास का किराया 2415 रुपये है।

विज्ञापन


सात घंटे के सफर में यह ट्रेन कैंट वाराणसी से खुलने के बाद पीडीडीयू नगर समेत पांच स्टेशनों पर ठहराव के बाद देवघर पहुंचेगी। उत्तर रेल अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन संख्या 22500 वंदे भारत सुबह 6.20 बजे कैंट से खुलेगी। 6.50 बजे पीडीडीयूनगर स्टेशन, 8.15 बजे सासाराम, 9.25 बजे गया, 10.05 नेवादा, 10.53 बजे किउल, दोपहर 1.15 बजे जसीडीह और 1.40 बजे देवघर पहुंचेगी। सात घंटे 20 मिनट में ट्रेन वाराणसी से देवघर का सफर पूरा करेगी। सबसे अधिक ठहराव 20 मिनट का पीडीडीयूनगर स्टेशन पर होगा।
विज्ञापन


वापसी में 22449 देवघर-वाराणसी वंदे भारत अपराह्न 3.15 बजे देवघर से खुलेगी। 3.22 बजे जसीडीह, किउल 4.48 बजे, 6.23 बजे नेवादा, 7.10 बजे गया स्टेशन, रात 9.30 बजे पीडीडीयूनगर और रात 10.30 बजे कैंट स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन पांच मिनट पहले पहुंचेगी। इस ट्रेन के स्वागत समेत अन्य तैयारियों की महाप्रबंधक शोभन चौधुरी, डीआरएम एसएम शर्मा समेत अन्य अधिकारियों ने समीक्षा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

वापसी किराया में 55 रुपये सीसी और ईसी में 50 रुपये सस्ता टिकट

आईआरसीटीसी की टिकट बुकिंग के दौरान देवघर से वाराणसी कैंट वापसी में चेयरकार का किराया 1300 रुपये और एग्जिक्यूटिव क्लास का 2365 रुपये किराया है। जबकि इस तरह 55 रुपये सीसी और 50 रुपये ईसी का किराया कम है। इसके पीछे एक कारण यह बताया जा रहा है कि वापसी में वंदे भारत ट्रेन सासाराम में नहीं रुकेगी। जबकि कैंट से देवघर जाते समय पीडीडीयूनगर के बाद सासाराम में यह ट्रेन रुकेगी। इस कारण वापसी का टिकट सस्ता बताया जा रहा है।

कल आगरा-बनारस वंदे भारत, वाराणसी-नई दिल्ली के रैक का शुभारंभ

वाराणसी-नई दिल्ली रूट की दोनों वंदे भारत ट्रेनों में चार-चार कोच और आगरा-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 सितंबर की शाम 4 बजे वर्चुअल करेंगे।



आगरा से बनारस रेलवे स्टेशन पर ट्रेन आएगी और कैंट स्टेशन से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन का चार-चार रैक कोच प्रयागराज तक जाएगा। फिर दूसरे दिन से ट्रेन अपने निर्धारित समय पर रवाना होगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed