फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM modi inaugurated many projects of worth 5189 crores in varanasi modi visited banaras 28th time

28वें दौरे पर 28 सौगातें: सात साल में प्रधानमंत्री के दौरों ने बदल दी बनारस की सूरत, 5189 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Tue, 26 Oct 2021 12:10 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 26 Oct 2021 12:10 AM IST
सार

पीएम मोदी ने 28वें दौरे पर वाराणसी को 28 परियोजनाओं की सौगात दी है। उन्होंने सात साल में वाराणसी को कई सौगातें देकर शहर की सूरत बदल दी है।

विज्ञापन
PM modi inaugurated many projects of worth 5189 crores in varanasi modi visited banaras 28th time
पीएम नरेंद्र मोदी, साथ में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के 28वें दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को 28 परियोजनाओं की सौगात दी। इससे पहले सात साल में पीएम के 27 दौरों ने काशी की सूरत बदल दी है। अपनी पुरातन काया के साथ बनारस ने विकास की नई ऊंचाइयां पाई हैं। कोरोना काल में जब पूरी दुनिया के विकास की रफ्तार थम गई थी, उस वक्त भी बनारस में विकास परियोजनाएं गतिमान रहीं। वाराणसी में पीएम मोदी ने सोमवार को 5189 करोड़ रुपये की 28 परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सात नवंबर 2014 को पहले दौरे पर बड़ा लालपुर में ट्रेड फैसिलिटी सेंटर व टेक्सटाइल सेंटर की सौगात से बनारस के विकास को गति देने की शुरुआत की थी। इसके बाद वाराणसी के हर दौरे में वे हजारों करोड़ की सौगात के साथ ही अपनी संसदीय क्षेत्र की जनता से मिलते रहे।
विज्ञापन


कोरोना की पहली लहर के बाद नवंबर 2020 में पीएम मोदी ने वर्चुअल माध्यम से दो हजार करोड़ रुपये की दो दर्जन से ज्यादा परियोजनाओं की सौगात देकर काशी की विकास यात्रा को आगे बढ़ाया था। उस वक्त यह संदेश गया कि कोरोना जैसी बाधाएं भी काशी के विकास में बाधक नहीं बनेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम नवंबर 2020 में देव दीपावली पर बनारस आए और पूरी दुनिया के सामने बनारस के नए स्वरूप को रखा। सात सालों में बाबतपुर वाराणसी रोड, रिंग रोड-1, लहरतारा-चौकाघाट फ्लाईओवर, बीएचयू की सुपर स्पेशियलिटी, एमसीएच विंग, कैंसर अस्पताल, पैरिसेबल कारगो, जलपरिवहन सहित कई सौगातें दी हैं।

इन परियोजनाओं की मिली सौगात

रिंग रोड फेस-2 - 1011.29 करोड़ की लागत से बना राजातालाब से वाजिदपुर हरहुआ मार्ग
वाराणसी-गोरखपुर एनएच-29 पर 3509.14 करोड़ से बना वाराणसी से बिरनो गाजीपुर तक 72.15 किलोमीटर राजमार्ग
कोनिया सेतु 26.21 करोड़ों रुपये की लागत से कोनिया सलारपुर वरुणा नदी पर पुल
कालिकाधाम सेतु 19.14 करोड़ की लागत से निर्मित बाबतपुर कपसेठी भदोही मार्ग पर स्थित कालिका धाम पुल
सड़क चौड़ीकरण वाराणसी छावनी से पड़ाव तक लागत - 18.66 करोड़
रामनगर में 10 एमएलडी एसटीपी और इंटरसेप्टर सीवर लाइन का लागत - 72.91 करोड़
वरुणा नदी के चैनेलाइजेशन और नदी तट का विकास कार्य लागत - 201.65 करोड़
गंगा गोमती संगम स्थल कैथी में संगम घाट का निर्माण लागत - 10.66 करोड़
मार्कंडेय महादेव घाट कैथी में गंगा नदी के तट पर घाट का निर्माण लागत - 5.14 करोड़ रुपये
दशाश्वमेध घाट पर गोदौलिया से दशाश्वमेध घाट तक का पर्यटन का विकास लागत - 10.78 करोड़
11.5 घाटों का पुनरुद्धार लागत - 2.02 करोड़
शूलटंकेश्वर घाट पर पर्यटन विकास कार्य लागत - 1.60 करोड़
राजघाट से मालवीय पुल तक विकास कार्य लागत - 2.74 करोड़
सर्किट हाउस परिसर में अंडरग्राउंड पार्किंग का निर्माण लागत - 26.77 करोड़
टाउनहाल अंडर ग्राउंड पार्किंग व पार्क लागत - 23.31 करोड़
8 कुंडों का सुंदरीकरण व संरक्षण कार्य लागत - 18.96 करोड़
चकरा तालाब का सुंदरीकरण व संरक्षण कार्य लागत - 2.59 करोड़
स्वर्गीय गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल चौकाघाट बहुउद्देशीय हाल का उन्नयन कार्य लागत - 6.94 करोड़
बायो सीएनजी प्लांट शहंशाहपुर गोआश्रय केंद्र में लागत - 23 करोड़
लाल बहादुर शास्त्री फल व सब्जी मंडी पहाड़िया का नवीनीकरण कार्य लागत - 8.22 करोड़
आराजी लाइन के भदारसी में 50 बेड एकीकृत आयुष अस्पताल का भवन निर्माण लागत - 6.41 करोड़
बीएचयू राजपूताना ग्राउंड में छात्र गतिविधि केंद्र लागत - 27.82 करोड़
बीएचयू गर्ल्स हॉस्टल 200 सिटिंग रूम का निर्माण लागत - 28.78 करोड़
विवेकानंद हॉस्टल के पीछे आवासीय अपार्टमेंट का निर्माण लागत - 40 करोड़
बीएचयू में धनराज गिरी बॉयज हॉस्टल ब्लॉक का निर्माण लागत - 70. करोड़
राजकीय पशु धन एवं कृषि प्रक्षेत्र आराजी लाइन का नवीनीकरण कार्य लागत - 1.70 करोड़
चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र में आंतरिक अवस्थापना विकास कार्य लागत - 10.85 करोड़
वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एग्जिक्यूटिव लाउंज - 1.5 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed