वाराणसी : भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत के साथ होगा पौधरोपण, पीएम मोदी करेंगे आगाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह जुलाई को रामेश्वर में सभा करेंगे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेंगे। उनके आगमन को लेकर ना केवल प्रशासन बल्कि भाजपा के पदाधिकारी भी जुट गए हैं।
इस दौरान पीएम केवल पंचक्रोशी मार्ग पर पौधरोपण के साथ ही भाजपा के सदस्यता अभियान की भी शुरुआत करेंगे। इस दौरान कुछ परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास की भी योजना बनाई जा रही है।
पीएम आगमन को देखते हुए गुरुवार को रामेश्वर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि अभी पीएम का प्रोटोकॉल नहीं है। पौधरोपण और सदस्यता अभियान की सूचना है।कार्यक्रम स्थल को देखने पहुंचे भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने बताया कि पीएम यहां से सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे।
सभी सांसद अपने-अपने संसदीय क्षेत्र में इस अभियान की शुरुआत करेंगे। पीएम यहां बतौर सांसद अभियान की शुरुआत करने के बाद कुछ कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेंगे। वाराणसी लोकसभा क्षेत्र में 27 लाख पौधे लगेंगे।
इस मार्ग पर 55 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। छह जुलाई को कम से कम 11 हजार पौधे लगाए जाएंगे। अभियान की जिम्मेदारी भाजपा ने अशोक तिवारी को दी है।
योजना बनाई जा रही है कि करीब 75 किमी मार्ग में हर 100-100 मीटर पर पौधरोपण कराया जाए। इसके अलावा कुछ योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास की भी तैयारी चल रही है। अधिकारियों से फीडबैक लिया जा रहा है।