फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi in Kashi Namo Ghat monitored today via water land air Governor and both Deputy CM also arrive

काशी में पीएम मोदी: आज नमोघाट की जल, थल और नभ से होगी निगहबानी, राज्यपाल और दोनों डिप्टी सीएम भी आएंगे; अलर्ट

Sun, 25 Oct 2026 09:23 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 25 Oct 2026 09:23 AM IST
सार

काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर नमोघाट पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। घाट की निगहबानी जल, थल और नभ से होगी। सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है। कार्यक्रम में राज्यपाल और दोनों उपमुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। वीवीआईपी आगमन को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

विज्ञापन
PM Modi in Kashi Namo Ghat monitored today via water land air Governor and both Deputy CM also arrive
नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का जायजा लेते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 अक्तूबर को काशी आगमन पर सुरक्षा तगड़ी है। पांच स्तरीय सुरक्षा में घेरे में प्रधानमंत्री होंगे। नमो घाट पर  एयरशो के दौरान जल, थल और नभ से प्रधानमंत्री की निगहबानी होगी। नमो घाट समेत अन्य आसपास के घाटों पर गंगा में पीएसी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जल पुलिस के गोताखोर तैनात होंगे। सेना के हेलिकॉप्टर से भी नजर रखी जाएगी। 

विज्ञापन


एसपीजी ने शनिवार को ग्रैंड रिहर्सल कर सुरक्षा तैयारियों को परखा। पुलिस लाइन से सड़क मार्ग से प्रधानमंत्री नमो घाट जाएंगे। इस लिहाज से पुलिस लाइन से लेकर नमो घाट तक जगह-जगह बैरिकेडिंग और खुले कट बंद कराए गए। हर तिराहे, चौराहे पर सशस्त्र पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। 
विज्ञापन


बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री वायुसेना के हेलिकॉप्टर से मिर्जामुराद में खोचवां अरविंद टेक्सटाइल मिल के उद्घाटन में शामिल होंगे। वह मिर्जामुराद से पुलिस लाइन हेलिपैड पर पहुंचेंगे और पुलिस लाइन से सुबह वह नमो घाट एयरशो में शामिल होने के लिए रवाना होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अरविंद मिल का उद्घाटन करेंगे पीएम, 300 महिलाओं से करेंगे संवाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रहेंगे। काशी में उनका दौरा औद्योगिक विकास, महिला रोजगार और भारतीय वायुसेना के शौर्य से जुड़े दो प्रमुख कार्यक्रमों का गवाह बनेगा। प्रधानमंत्री मिर्जामुराद के खोचवां में अरविंद लिमिटेड की नई औद्योगिक इकाई का उद्घाटन करेंगे फिर नमो घाट पहुंचेंगे। इसमें करीब 1000 स्थानीय महिलाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। 

प्रधानमंत्री बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद हेलिकॉप्टर से मिर्जामुराद के खोचवां जाएंगे। यहां अरविंद लिमिटेड की नई इकाई का उद्घाटन करेंगे। करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से सात एकड़ क्षेत्र में स्थापित इकाई में कपड़े तैयार किए जाएंगे। अंडरगारमेंट्स, टी-शर्ट, शॉर्ट्स और लोअर जैसे उत्पादों के उत्पादन के साथ निर्यात की भी योजना है। प्रधानमंत्री प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी करीब 300 महिला कर्मचारियों से संवाद भी करेंगे और उनके अनुभव जानेंगे।

राज्यपाल और दोनों डिप्टी सीएम भी आएंगे : प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री संजय सेठ, प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री व वाराणसी के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना समेत अन्य मंत्री भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। एयर शो देखने के बाद प्रधानमंत्री के पुलिस लाइन होते हुए बाबतपुर एयरपोर्ट रवाना होने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed