फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi fulfilled promise of kashi daughter sumedha to made international level shooting range in varanasi

पीएम मोदी ने निभाया वादा: दो साल पहले काशी की बेटी ने मांगा था शूटिंग रेंज, अब 5.04 करोड़ की लागत से बनेगा

Wed, 14 Jul 2021 07:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 14 Jul 2021 07:01 PM IST
सार

पीएम मोदी 15 जुलाई को वाराणसी आएंगे। वह आईआईटी बीएचयू के एडीवी ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां वह काशीवासियों को 1583 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। जिसमें एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का शूटिंग रेंज भी शामिल है, जिसका उन्होंने 2019 में वादा किया था।

विज्ञापन
PM Modi fulfilled promise of kashi daughter sumedha to made international level shooting range in varanasi
पीएम मोदी के साथ सुमेधा पाठक (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जुलाई को वाराणसी आ रहे हैं। वह 1583 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरान बीएचयू मैदान में जनसभा करेंगे। पीएम मोदी इन परियोजनाओं में वह वादा भी पूरा करेंगे जो उन्होंने फरवरी 2019 में काशी की बेटी से किया था। वह कैंटोमेंट स्थित रायफल क्लब में बनने वाले आधुनिक शूटिंग रेंज का शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन


पीएम मोदी फरवरी 2019 में वाराणसी आए थे। उस दौरान डीरेका स्टेडियम में दिव्यांगजनों को उपकरणों का तोहफा दिया था। इस दौरान उन्होंने कई लोगों से बात की थी, और उनकी समस्याओं के बारे में जाना था। सुमेधा पाठक अब शूटिंग रेंज बनने से काफी खुश हैं। उनका कहना है कि वह अब और अच्छे से शूटिंग की तैयारी कर सकेंगीं।
विज्ञापन


उस दौरान पीएम मोदी ने नेशनल शूटर सुमेधा पाठक से बात की थी। उन्होंने प्रधानमंत्री से वाराणसी में शूटिंग रेंज खोलने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा था कि बनारस में अंतरराष्ट्रीय स्तर का शूटिंग रेंज नहीं होने से खिलाड़ियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिस पर पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर का शूटिंग रेंज खोलने का वादा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शूटिंग रेंज के निर्माण से खेल प्रतिभाओं को मिलेगा प्लेटफॉर्म

पीएम के हाथों शिलान्यास के बाद शूटिंग रेंज के निर्माण से खेल प्रतिभाओं को नया प्लेटफार्म मिलेगा। कैंटोमेंट स्थित रायफल क्लब में  पांच करोड़ चार लाख  रुपये की लागत से आधुनिक शूटिंग रेंज बनेगा। निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये पहली किस्त जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम (यूपीआरएनएनएल) ने बुनियाद की खोदाई मार्च में ही शुरू कर दी थी।

निगम के परियोजना अधिकारी राम विजय ने बताया कि शिलान्यास की पूरी तैयारी है। रायफल क्लब में बनने वाला शूटिंग रेंज दो मंजिला होगा। जिसमें 10 मीटर रेंज का 20 लेन इंडोर हाल में और 50 मीटर का रेंज 13 लेन ओपन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed