फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM modi call 2000 BJP party workers on diwali

दिवाली के दिन पीएम मोदी ने काशी के 2000 कार्यकर्ताओं को दी बड़ी सौगात

Fri, 20 Oct 2017 11:18 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 20 Oct 2017 11:18 AM IST
विज्ञापन
PM modi call 2000 BJP party workers on diwali
PM modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं को दिवाली पर दोहरी खुशियां मिलीं। यहां के दो हजार कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री ने कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मोबाइल पर एक साथ बात की। शाम चार बजे के करीब पीएम ने 20 मिनट बात की। 12 मिनट में दिवाली की शुभकामनाओं के साथ अपना संदेश दिया और बाकी आठ मिनट में चार कार्यकर्ताओं के सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन


पीएम से सीधी बातचीत और उनसे मिली शुभकामना को कार्यकर्ताओं ने अपना सबसे बड़ा दिवाली गिफ्ट बताया। कहा कि प्रधानमंत्री ने काशी के विकास में योगी सरकार और पार्टी कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की। कहा, कार्यकर्ता सरकार और जनता के बीच की अहम कड़ी हैं। 2022 आजादी का 75 वां साल होगा। देश के लिए हर नागरिक कोई न कोई संकल्प ले। देश में माहौल बनना चाहिए। 
विज्ञापन


उन्होंने हर बूथ पर चार से पांच कार्यकर्ताओं को नरेंद्र मोदी एप से जुड़ने के लिए अभियान चलाने को कहा। फिलहाल चार हजार कार्यकर्ता इस एप से जुड़े हैं। कार्यकर्ताओं को काशी के विकास की बढ़ती गति की जानकारी दी। कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि आप पूरी जोश और लगन के साथ जनता की सेवा में लगे हैं। आप लोगों की मदद से यहां चार लाख लोगों ने बीमा करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
 

नौ लाख गरीब जनधन योजना के तहत बैंक से जुड़े। अभी हाल ही में दीनदयाल संकुल का उद्घाटन करने आया था। इससे एक लाख बुनकरों को लाभ मिलेगा। विकास को गति मिलेगी। 

कहा, योगी सरकार के आने से सुविधाएं बढ़ी हैं। रिंग रोड का काम तेजी से चल रहा है। आजमगढ़ और सुल्तानपुर से बनारस की सड़कों का निर्माण कार्य तेज हो रहा है।

इनके बनने के बाद आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी। अंधरापुल, सामनेघाट, बलुआ घाट पुल पर तेजी से काम हुआ। उज्ज्वला योजना में 60 हजार परिवारों को गैस कनेक्शन दिए गए। अब पाइप लाइन से गैस आपूर्ति का काम चल रहा है। 

कार्यकर्ताओं के इन सवालों के दिए जवाब

PM modi call 2000 BJP party workers on diwali
PM Modi

गंदगी के खिलाफ नफरत का माहौल बनाएं 
नदेसर वार्ड के कार्यकर्ता सुशील गुप्ता ने पीएम से स्वच्छता संबंधी टिप्स मांगे। पीएम ने कहा कि गंदगी के खिलाफ नफरत का माहौल बनाएं। इस काम को निरंतर करना पड़ता है। जनसभा के बाद कार्यकर्ताओं को सफाई के बाद ही मैदान छोड़ना चाहिए। 

परिवार-संगठन में संतुलन जरूरी 
महानगर मंत्री राहुल सिंह ने परिवार और संगठन के कार्यों में सामंजस्य से जुड़े सवाल किए। पीएम ने कहा कि परिवार और संगठन के साथ संतुलन बहुत जरूरी है। जिन कार्यकर्ताओं की बेटी 20 साल की हो जाए उन्हें बेटी की शादी की चिंता करनी चाहिए। 

सेवापुरी मंडल के महामंत्री ऋषि सिंह ने सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को पहुंचाने में पार्टी के योगदान पर सवाल किया। पीएम ने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत योजनाएं आम जनता तक पहुंच रही हैं। जिन्हें गैस कनेक्शन मिला है, जिनका जनधन में खाता खुला है। उन्हें एकत्र करें। उनके साथ सुख-दुख बांटे। 

भ्रष्टाचार रोकें, पैसे न दें 
कंचनपुर के कार्यकर्ता बिहारी लाल पटेल ने सवाल किया कि ऊपर भ्रष्टाचार खत्म हो गया लेकिन नीचे भ्रष्टाचार नहीं खत्म हो रहा है। पीएम ने कहा कि पैसे देने की जरूरत नहीं है। आज नहीं तो कल, काम बिना पैसे के होगा। पैसा लेने वालों का स्वभाव जल्दी नहीं बदलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed