फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi Banaras visit updates: pm will address public meeting in Kallipur many bighas of paddy will be harvested

पीएम मोदी का बनारस दौरा: प्रधानमंत्री कल्लीपुर में करेंगे जनसभा, 40 बीघे खेत को किया जा रहा समतल, पहुंचेंगे दो लाख लोग

Sun, 17 Oct 2021 10:50 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 17 Oct 2021 10:50 AM IST
सार

दीपावली से ठीक पहले वाराणसी दौरे पर 25 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब ढाई घंटे रुकेंगे। रिंग रोड किनारे  मेहंदीगंज के कल्लीपुर में  प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा होगी। 

विज्ञापन
PM Modi Banaras visit updates: pm will address public meeting in Kallipur many bighas of paddy will be harvested
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्तूबर को रिंग रोड-2 के किनारे मेहंदीगंज के कल्लीपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। एनएच-2 से रिंग रोड को जोड़ने वाली जगह से कुछ ही दूरी पर स्थित जनसभा स्थल पर एक लाख से ज्यादा की भीड़ जुटने की उम्मीद है। ऐसे में जिला प्रशासन पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त किया जा रहा है।

विज्ञापन


रिंग रोड-2 के पैकेज-1 सहित तीन दर्जन से ज्यादा परियोजनाओं की सौगात देने वाराणसी आ रहे प्रधानमंत्री की जनसभा स्थल के लिए 40 बीघा खेत को समतल किया जाएगा। इसमें 36 बीघा भूमिधरी व 12 बीघा सरकारी गाटा प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


हार्वेस्टर मशीन से धान की फसल की कटाई कर उसे किसानों के घर भेज जा रहा है और किसानों को उनकी फसलों का मुआवजा देने के लिए राजस्व विभाग सर्वे कर डाटा तैयार कर रहा है। उधर, पीएम के आगमन की तैयारियों के लिए शनिवार को प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की और जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पीएम मोदी का काशी आगमन: प्रधानमंत्री की सभा में दो लाख लोगों को जुटाने की तैयारी, हर विधान सभा क्षेत्र को मिला 25 हजार का लक्ष्य    

प्रधानमंत्री ढाई घंटे काशी में रुकेंगे
पीएम मोदी वाराणसी में करीब ढाई घंटे रुकेंगे। पीएमओ से मिले संकेत के अनुसार, पीएम बाबतपुर एयरपोर्ट से सीधे जनसभा स्थल पहुंचेंगे। पीएम मोदी का 25 को सिद्धार्थ नगर में भी कार्यक्रम है। ऐसे में यह तय नहीं कि पीएम पहले वाराणसी आएंगे या सिद्धार्थ नगर से लौटकर यहां पहुंचेंगे।

पीएम के हाथों लोकार्पित होनी वाली परियोजनाएं

  • 4.96 करोड़ रुपये मंडी परिषद में पेस्टिसाइड लैब सहित अन्य विकास कार्य
  • 1.70 करोड़ रुपये में आराजी लाइन में बायोगैस प्लांट पर एग्रीकल्चर फार्म व अन्य कार्य
  • 23 करोड़ रुपय में शहंशाहपुर स्थित बायोगैस प्लांट
  • 2.75 करोड़ रुपये में आईटीआई करौंदी में आवासीय भवन
  •  28.78 करोड़ रुपये में बीएचयू गर्ल्स हास्टल में 200 रुम
  •  27.82 करोड़ रुपये में बीएचयू के राजपूताना ग्राउंड में स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर
  • 70 करोड़ रुपये में बीएचयू में धनराजगिरी ब्यायज ब्लाक हास्टल ब्लाक
  •  40 करोड़ रुपये में बीएचयू में रेजीडेंसियल अपार्टमेंट
  •  6.60 करोड़ रुपये में पलही पट्टी में विज्ञान व वाणिज्य संकाय विभाग की स्थापना
  • 6.41 करोड़ रुपये में 50 बेड एकीकृत अस्पताल भद्रासी
  •  26.21 करोड़ रुपये में कोनियाघाट का यमुना पर पुल निर्माण
  •  19.14 करोड़ रुपये में दो लेन का कालिकाधाम पुल
  • 18.66 करोड़ रुपये में वाराणसी कैंट से पड़ाव मार्ग
  •  10.85 करोड़ रुपये में चांदपुर आस्थान में सड़क और सीवर का काम
  •  3509.14 करोड़ रुपये में वाराणसी गोरखपुर एनएच-29 का पैकेज-2
  •  1011.29 करोड़ रुपये में रिंग रोड-2 का पैकेज -1
  •  72.91 करोड़ रुपये में 10 एमएलसडी क्षमता की रामनगर एसटीपी
  •  201.65 करोड़ रुपये में वरुणा का तट सौंदर्यीकरण और चैनलाइजेशन
  •  15.80 करोड़ रुपये में गंगा गोमती के कैथी संगम तक का सौंदर्यीकरण
  •  10.78 करोड़ रुपये में गोदौलिया से दशाश्वमेध घाट का सौंदर्यीकरण
  •  2.02 करोड़ रुपये में दशाश्वमेध से मुंशी घाट तक सौंदर्यीकरण
  •  1.68 करोड़ रुपये में शूल टंकेश्वर घाट पर पर्यटन विकास
  •  26.77 करोड़ रुपये में सर्किट हाउस पर अंडरग्राउंड पार्किंग
  •  23.31 करोड़ रुपये में टाउन हाल पार्किंग और पार्क
  •  13.53 करोड़ रुपये में राजमंदिर वार्ड का पुनरोद्धार
  • 16.22 करोड़ रुपये में दशाश्वमेध वार्ड का पुनरोद्धार
  • 12.65 करोड़ रुपये में जंगमबाड़ी वार्ड का पुनरोद्धार
  • 16.97 करोड़ रुपये में शहर के आठ कुंडों का सौंदर्यीकरण
  • 2.59 करोड़ रुपये में चकरा तालाब का विकास व सौंदर्यीकरण
  •  6.94 करोड़ रुपये में पद्मविभूषण गिरिजा देवी मल्टीपरपज हाल का उच्चीकरण
  • 2.74 करोड़ रुपये में राजघाट से मालवीय पुल तक पर्यटन विकास

पार्टी पदाधिकारी दोपहर बाद चाहते हैं कार्यक्रम

जनसभा के जरिए शक्ति प्रदर्शन की तैयारी कर रहे पार्टी पदाधिकारी दोपहर बाद का कार्यक्रम वाराणसी में चाहते हैं। दोपहर बाद कार्यक्रम होने से यहां आसानी से भीड़ जुटाए जाने की उम्मीद है। पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी का कहना है कि कार्यक्रम को लेकर पार्टी स्तर से भी सुझाव दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed