{"_id":"58bc48e24f1c1b9069e7e83d","slug":"pm-modi-adressing-a-railly-at-kashi-vidyapith-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में लुटेरे ‘ऊपरवाले’ के हिसाब मांगने से डर गएः पीएम मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में लुटेरे ‘ऊपरवाले’ के हिसाब मांगने से डर गएः पीएम मोदी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 06 Mar 2017 01:14 PM IST
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ के मैदान में
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सपा-कांग्रेस गठबंधन और बसपा पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि लुटेरे ‘ऊपर वाले’ के हिसाब मांगने की वजह से डर गए हैं। वह अपने बचने के लिए एक-दूसरे से रास्ता पूछ रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि फिर भी लुटेरों का पीछा नहीं छूटने वाला है। अब लूट की एक-एक पाई का हिसाब लिया जाएगा। 70 साल जिन्होंने देश को लूटा है, उन्हें उसे सूद समेत लौटाना होगा।
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मैदान में पीएम मोदी ने उम्मीदों और वायदों की भी झड़ी लगाई। नोटबंदी, सर्जिकल स्ट्राइक पर विपक्ष को घेरा। समाजवादी पाटी को ए-सपा बहुजन समाज पार्टी को बी-सपा की संज्ञा दी।
कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस के नाम-पता और इतिहास की जानकारी करने के लिए पुरातत्व विभाग खोलना पड़ेगा। कहा कि आठ नवंबर के बाद उन्होंने कहा कि इन सबकी नैया डूबने लगी तो एक साथ हो गए।
विज्ञापन
हिसाब मांगे जाने के डर से सपा, बसपा‘ए’-सपा, ‘बी’- सपा दोनों तीनों गैर भाजपा दलों को लूट खसोटपीएम ने कहा कि लूट-खसोट करने वाले कहा कि अबतक एक दूसरे की धज्जियां उड़ाने वाले सपा-बसपा, कांग्रेस एक साथ हो गए हैं।
कहा, आठ नवंबर, 2016 के बाद देश ने देख लिया है कि ईमानदारी के रास्ते पर कौन चलना चाहता है। उन्होंने भीड़ से मुखातिब होकर कहा सबका साथ... तो जवाब आया सबका विकास...। पीएम ने कहा कि उनकी रगों में इसके विपरीत दौड़ता है- कुछ का साथ-कुछ का विकास।
पीएम ने कहा कि यूपी के विकास में भेदभाव हो रहा है। भारत सरकार जो पैसे दे रही है, उसका उपयोग करने की भी इनमें हैसियत नहीं है। जापानी इंसेफलाइटिस से पूर्वांचल के कितने बच्चों को मौत के घाट उतार दिया है।

काशीवासियों ने कल का रिकॉर्ड तोड़ दिया
रोड शो में उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
रोड शो में उमड़ी भीड़ से उत्साहित प्रधानमंत्री की खुशी रविवार को काशी विद्यापीठ में आयोजित उनकी जनसभा में नजर आई। उन्होंने कहा कि काशी वासियों ने कल (शनिवार को हुए अघोषित रोड शो) का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
कहा- आज जैसा दृश्य मैंने कभी नहीं देखा। सांसद मोदी के तौर पर बनारस को दुनिया का आकर्षण का केंद्र बताते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया का अजोड़ नगर है बनारस। उन्होंने कहा कि बनारस की आत्मा बनी रहे, आधुनिक सुविधाएं मिलें, ऐसा बनारस बनाने का सपना उन्होंने देखा है।
उन्होंने सभी को मतदान करने तथा भाजपा को वोट देने की अपील की। कहा-लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है। मतदान ज्यादा से ज्यादा होना चाहिए।