{"_id":"5ae9947b4f1c1b3a0b8b7b46","slug":"pm-modi-adopted-village-will-be-brighten-globaly","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमकेगा पीएम मोदी का चौथा गोद लिया गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमकेगा पीएम मोदी का चौथा गोद लिया गांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 03 May 2018 02:08 PM IST
विज्ञापन
डोमरी पीएम का चौथा आदर्श गांव घोषित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चौथा गोद लिया गांव डोमरी अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमकने वाला है। यहां 21 से 23 जनवरी के बीच विश्व प्रवासी दिवस सम्मेलन मनाया जाएगा। इसमें विदेश में रहने वाले भारतीय शामिल होंगे। इसके पहले डोमरी में विकास कार्य कराए जाएंगे।
सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत यहां सड़क, बिजली, पानी, नाली खड़ंजा आदि से जुड़े कार्य कराने के लिए न केवल सरकारी विभाग बल्कि निजी कंपनियां भी आगे आएंगी।
हाल ही में जिले के कमिश्नर दीपक अग्रवाल, डीएम योगेश्वर राम मिश्र सहित कई अधिकारियों ने यहां का दौरा किया था। उस दौरान उन अधिकारियों ने कहा था कि विश्व प्रवासी दिवस के लिए स्थान देखा गया है। गंगा किनारे यह कार्यक्रम अपने आप में अद्भुत होगा।
विज्ञापन
इस गांव के प्रधान छोटेलाल ने बताया कि डोमरी में अधिकारियों की आवाजाही बढ़ गई है। यहां की सुविधाओं को बढ़ाने के बाबत चर्चा की जा रही है। आने वाले दिनों में यहां का कायाकल्प होगा। यहां प्रवासी दिवस पर होने वाले कार्यक्रम से डोमरी का नाम विदेशों तक पहुंच जाएगा।
प्रह्लाद घाट के सामने गंगा पार से लेकर दशाश्वमेध घाट के सामने तक का इलाका डोमरी में आता है। ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेशक पीसी पटेल ने बताया कि सांसद आदर्श ग्राम योजना में अलग से बजट नहीं है लेकिन सरकार की जो योजनाएं चल रही हैं उनसे पूरा गांव संतृप्त किया जाएगा।