{"_id":"585992d74f1c1bf248e39b73","slug":"pm-in-varanasi-on-22-dec","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपीजी ने दिनभर निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपीजी ने दिनभर निरीक्षण किया
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 21 Dec 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
22 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी आगमन के मद्देनजर एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) की टीम स्थानीय प्रशासन के उच्चाधिकारियों के साथ मंगलवार को पूरे दिन आयोजन स्थलों का निरीक्षण करने में जुटी रही। इस दौरान सुरक्षा सहित अन्य पहलुओं पर पांच बार मीटिंग हुई।
डीरेका, बीएचयू के अलावा एसपीजी और प्रशासन का दल कबीर नगर भी पहुंचा। यहां आईपीडीएस के मॉडल वर्क का प्रधानमंत्री के हाथों उद्घाटन कराने की तैयारी है। इस बीच पीएम के कार्यक्रम में जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, उन्हें बुधवार को पास दे दिया जाएंगे। मंगलवार सुबह आईजी जोन एसके भगत, कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण, डीआईजी विजय भूषण और डीएम योगेश्वर राम मिश्रा एसपीजी के उच्चाधिकारियों के साथ पहले डीरेका और बीएचयू पहुंचे।
दोनों स्थानों पर सुरक्षा को लेकर बैठक की गई। बैठक में रेलवे से जुड़े अधिकारी और बीएचयू के लोग भी मौजूद थे। दोपहर बाद कमिश्नरी और शाम को रायफल क्लब और फिर देर शाम डीएम के आवास पर बैठक हुई। बैठक में बाबतपुर से लेकर डीरेका, बीएचयू और कबीर नगर तक सड़क मरम्मत, साफ सफाई और सुरक्षा के निर्देश दिए गए।