{"_id":"617f683cbd05561fa607203b","slug":"pm-house-house-will-be-gifted-to-2000-beneficiaries-in-new-year-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: नए साल में मिलेगी प्रधानमंत्री आवास की सौगात, 2000 से ज्यादा लाभार्थियों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: नए साल में मिलेगी प्रधानमंत्री आवास की सौगात, 2000 से ज्यादा लाभार्थियों को मिलेगा लाभ
Mon, 01 Nov 2021 09:38 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 01 Nov 2021 09:38 AM IST
विज्ञापन
पीएम आवास योजना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरीबों को घर मुहैया कराने की योजना नए साल में साकार होगी। वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) की ओर से करीब 2000 आवास बनाए जाने की योजना है और 2022 में इसका काम पूरा कर लिया जाएगा। दासेपुर के बाद वीडीए ने कुरहुआ और अटेसुआ में चिन्हित जमीन पर आवास बनाने का काम शुरू किया है।
विज्ञापन
दरअसल, प्रधानमंत्री आवास योजना में 1000 आवास के लिए अटेसुआ में चिन्हित जमीन का लैंड यूज बदला जाना है। सिंधौरा रोड स्थित इस गांव में भू-उपयोग की फाइल शासन को भेजी गई है। उम्मीद है कि नवंबर में इस पर निर्णय कर लिया जाएगा और इसके बाद फर्म चयन के लिए टेंडर प्रक्रिया कराई जाएगी। इसके अलावा कुरहुआ में करीब 250 आवास बनाने का काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन
वीडीए ने 1965 लाभार्थियों को पीएम आवास के लिए पात्र माना है। इसमें पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत 608 आवास बनकर तैयार हो रहा है। वीडीए की ओर से पीएम आवास के लाभार्थियों का सत्यापन शुरू कराया गया है। वीडीए वीसी ईशा दुहन ने बताया कि पीएम आवास योजना की समीक्षा कराई गई है और चिह्नित जमीनों पर काम शुरू कराने की तैयारी है।
विज्ञापन