फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM calls AI a vision to take India to new heights

Varanasi News: पीएम ने एआई को भारत को नई ऊंचाई तक ले जाने वाला विजन बताया

Mon, 23 Feb 2026 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
PM calls AI a vision to take India to new heights
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 131वें संस्करण को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना और इसे आत्मसात करने का संकल्प लिया। पीएम ने रमजान के पवित्र महीने और होली के पर्व के लिए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। परीक्षा दे रहे छात्रों को सफलता के लिए प्रोत्साहित किया। पीएम ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डिजिटल तकनीक के माध्यम से भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का विजन प्रस्तुत किया। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कैंट विधानसभा के रामनगर मंडल के बूथ नंबर-262 पर मन की बात सुनी। भाजपा जिलाध्यक्ष और एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने रोहनिया विधानसभा के कंचनपुर बूथ संख्या 185 पर कार्यक्रम देखा। गुलाब बाग कार्यालय में महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरी ने भी मन की बात सुनी। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल के नेतृत्व में मौनी बाबा आश्रम, लक्सा में मन की बात सुनी गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया और विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी श्रीप्रकाश शुक्ला रहे। इस अवसर पर नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर, नवीन कपूर, आलोक श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed