{"_id":"66d4559106bef7d21e0c4453","slug":"pm-awas-yojana-change-in-old-eligibility-conditions-for-new-beneficiaries-in-varanasi-2024-09-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PM Awas: आपके पास बाइक है तो भी मिलेगा पीएम आवास, नए लाभार्थियों के लिए पुरानी पात्रता शर्तों में बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Awas: आपके पास बाइक है तो भी मिलेगा पीएम आवास, नए लाभार्थियों के लिए पुरानी पात्रता शर्तों में बदलाव
Sun, 01 Sep 2024 05:22 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 01 Sep 2024 05:22 PM IST
सार
पीएम आवास योजना में नए लाभार्थियों के लिए पुरानी पात्रता शर्तों में परिवर्तन किया गया है। इसके तहत जिन परिवारों के पास फ्रिज होगा और घर में लैंडलाइन फोन की सुविधा होगी, उन्हें भी प्रधानमंत्री आवास योजना में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी देते सीडीओ हिमांशु नागपाल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री आवास योजना की शर्तों में बदलाव किया गया है। सीडीओ हिमांशु नागपाल ने शनिवार को विकास भवन में कहा कि यदि किसी के पास बाइक है तो उसे भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
सीडीओ ने कहा कि नियमों में कुछ बदलाव किए गए हैं। जिन परिवारों के पास फ्रिज होगा और घर में लैंडलाइन फोन की सुविधा होगी, उन्हें भी प्रधानमंत्री आवास योजना में शामिल किया जाएगा। ऐसे किसान परिवार जिनके पास दो या इससे अधिक फसल वाले मौसम के लिए पांच एकड़ या इससे अधिक जमीन होगी, उन्हें भी प्रधानमंत्री आवास योजना में शामिल किया जाएगा। यदि परिवार का कोई सदस्य 15 हजार रुपये महीने कमाता है तो उसे भी इस योजना का लाभ मिलेगा। अब तक दस हजार रुपये महीना तनख्वाह पाने वाले को ही लाभ मिलता था।
विज्ञापन
यह लोग पात्रता सूची में नहीं होंगे शामिल
- तीन/चार पहिया वाहन।
- तीन/चार पहिया कृषि उपकरण।
- 50 हजार से अधिक ऋण सीमा किसान क्रेडिट कार्ड रखने वाले कार्ड धारक।
- जिनके परिवार में कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी हो।
- परिवार में किसी सदस्य की प्रतिमाह आय 15 हजार से अधिक हो।
- आयकर देने वाले परिवार।
- जीएसटी जमा करने वाले परिवार।
- जिनके पास 2.5 एकड़ या उससे अधिक सिंचित भूमि हो।