फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM and CM will organise dinner party for NRI during NRI summit

बनारस में एनआरआई सम्मेलनः प्रवासियों के सम्मान में पीएम, राज्यपाल और सीएम देंगे लंच-डिनर

Wed, 24 Oct 2018 10:19 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 24 Oct 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
PM and CM will organise dinner party for NRI during NRI summit
डेमो इमेज
प्रवासियों के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सहित अन्य केंद्रीय व प्रदेश के मंत्रियों की ओर से लंच और डिनर का आयोजन किया जाएगा। वाराणसी में जनवरी में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन के कार्यक्रम के मिनट्स तय होने के बाद तीन दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर ली गई है।
विज्ञापन


21 जनवरी से 23 जनवरी तक होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन में पहले दिन का लंच केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) युवा मामले और खेल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की ओर से होगा। उस दिन बीएचयू में छात्र छात्राओं से प्रवासियों का संवाद होगा। ऐसे में दो डिनर आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


बीएचयू में संवाद के बाद प्रदेश के खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) चेतन चौहान और मुख्य आयोजन स्थल हस्तकला संकुल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डिनर देंगे। दूसरे दिन 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से प्रवासियों के लिए लंच होगा और डिनर पार्टी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम दिन राज्यपाल राम नाईक लंच और इंडियन काउंसिल ऑफ कल्चर रिलेशन के अध्यक्ष डा. विनय सहस्रबुद्धे डिनर देेंगे। इसके अलावा अन्य आयोजनों की भी रूपरेखा तय कर ली गई है। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि विदेश मंत्रालय की ओर से तीन दिवसीय कार्यक्रम जारी किया गया है।

बनारस के हर स्कूल और कॉलेज से मनेगा उत्सव

PM and CM will organise dinner party for NRI during NRI summit
वाराणसी जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने मंगलवार को राइफल क्लब सभागार में प्रवासी भारतीय दिवस के संबंध में स्कूल और कालेज के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की। इसमें प्रधानाचार्यों से कहा कि वे अपने स्कूलों, कॉलेजों में शिक्षकों एवं छात्रों के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य किसी भी प्रकार से उत्सव के रूप में मनाने की कार्ययोजना दें।

जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्यो से कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में साइकिल रैली, ध्वज यात्रा, कला प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा अन्य कार्यक्रम अपनी तरफ से अयोजित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि काशीवासियों को अतिथि देवो भव: की भावना को रचनात्मक रूप से प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। 
 

सम्मान समारोह में शामिल होंगे 400 मेहमान

एचपीएमएफ (हॉस्पिटलिटी परचेजिंग मैनेजर्स फोरम) की वर्षगांठ पर चार दिवसीय आयोजन 25 अक्तूबर से शुरू हो रहा है। इसमें देश के कोने-कोने से 400 मेहमान शिरकत करेंगे। 28 अक्तूबर तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ ही सम्मान समारोह भी होगा।

यह जानकारी एचपीएमएल के राष्ट्रीय महासचिव नितिन नागराले ने मंगलवार को कैंटोनमेंट स्थित एक होटल में पत्रकारों को दी। बताया कि बाहर से आने वाले अतिथि देशी व्यंजनों का स्वाद लेने के  साथ विभिन्न घाटों का भ्रमण करेंगे।

दूसरे दिन दि गेटवे होटल में सम्मान समारोह का आयोजन होगा। तीसरे दिन, 27 अक्तूबर को जीवनदीप पब्लिक स्कूल में मेहमान दशहरा मनाएंगे। जहां रामलीला, रावणदहन आदि का आयोजन होगा। वहीं अंतिम दिन काशी दर्शन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed