फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Players will play wearing jersey in district level Khelo Banaras competition

जिला स्तरीय खेलो बनारस प्रतियोगिता में जर्सी पहनकर खेलेंगे खिलाड़ी

Wed, 27 Oct 2021 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Players will play wearing jersey in district level Khelo Banaras competition
खेलो बनारस के तहत ग्राम और न्याय पंचायत स्तर पर हुई प्रतियोगिताओं में स्कूली ड्रेस पहनकर खेलने वाले खिलाड़ी अब जिलास्तरीय खेलों में चयनित होने पर जर्सी पहनकर खेलेंगे। उक्त जानकारी देते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी राघवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि 27 अक्तूबर को होने वाली ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले 1,536 खिलाड़ियों में विजेताओं को प्रमाणपत्र के साथ खेलो बनारस और अमृत महोत्सव के लोगो वाली जर्सी इनाम में दी जाएगी। जिसे पहनकर खिलाड़ी जिला स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी को मेडल के साथ, ट्रैक शूट और प्रमाणपत्र दिया जाएगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता जो एक से दो नंवबर को सिगरा में होगी।
विज्ञापन

खेलो बनारस की ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिता आज
खेलो बनारस की ब्लाक स्तरीय एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, खोखो, वालीबाल और भारोत्तोलन प्रतियोगिता 27 को होंगी। इसके लिये जिले में आठ खेल स्थल तैयार किए गए हैं। चोलापुर की खेल प्रतियोगिता मुनारी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में, हरहुआ की विकास इंटर कालेज परमानंदपुर में, पिंडरा की नेशनल इंटर कॉलेज में, चिरईगांव की भगवती धाम इंटर कॉलेज खरगीपुर में, बड़ागांव की श्री हरिहर महादेव इंटर कॉलेज देवचंदपुर में, आराजी लाईन की गंगापुर इंटर कॉलेज में, सेवापुरी की कालीकाधाम इंटर कॉलेज में और काशी विद्यापीठ की सेंट जांस हिंदी स्कूल घन्नीपुर में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed