फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Players struggling with financial constraints are unable to get help

आर्थिक तंगी से जूझ रहे खिलाड़ियों को नहीं मिल पा रही मदद

Fri, 28 May 2021 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Players struggling with financial constraints are unable to get help
उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ ने कोरोना महामारी में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए खेल संघों से 20 मई को पत्र लिखकर आर्थिक तंगी और बेरोजगारी से जूझ रहे खिलाड़ियों की सूची मांगी थी। वहीं, जिले के कई खेल संघों का आरोप है कि जिला ओलंपिक संघ ने उन्हें कोई सूचना नहीं दी। जबकि पत्र जारी हुए एक सप्ताह का वक्त बीत चुका है। आर्थिक मदद पाने के लिए संघ और खिलाड़ी का भारत सरकार और ओलंपिक संघ से मान्यता प्राप्त होना जरूरी है। मगर विडंबना यह कि जिला ओलंपिक संघ के निष्क्रियता के कारण कई खेल संघों को मान्यता ही नहीं मिली। जिला वॉलीबाल सचिव सर्वेश पांडेय का कहना है कि जिला ओलंपिक संघ को मान्यता के लिए पत्र लिखा मगर जवाब नहीं मिला। ताइक्वांडो संघ के सचिव सत्यवर्धन सिंह का भी आरोप है कि पत्र का जवाब नहीं मिलता। ऐसे में कैसे खिलाड़ियों की सूची भेजी जाए। एथलेटिक्स संघ के सचिव रमेश यादव का कहना है उक्त संबंध में जिला ओलंपिक संघ सचिव की तरफ से कोई सूचना या पत्र ही नहीं मिला। ऐेसे में खिलाड़ियों की सूची कैसे तैयार करें। वहीं, जिला ओलंपिक संघ सचिव शम्स तबरेज शम्पू का कहना है कि जिला संघों को सूचना उनके प्रदेश सचिव या अध्यक्ष देंगे। उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय ने बताया पत्र के माध्यम से राज्य खेल संघ के सचिव और अध्यक्ष से अपील की है कि संघ आर्थिक तंगी से जूझ रहे खिलाड़ियों सूची भेजे जिनकी आर्थिक मदद की जा सके। मगर सात दिन बीतने के बाद भी जवाब नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed