फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Players showed stamina in district athletics

जिला एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Sun, 14 Nov 2021 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Players showed stamina in district athletics
दो दिवसीय छठे जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को सिगरा स्थित संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। जिसमें खिलाड़ियों ने दौड़ के साथ-साथ गोला फेंक, लंबी कूद जैसी प्रतिस्पर्धाओं में अपना दमखम दिखाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की शुरुआत 20 वर्ष आयु वर्ग बालकों के 100 मीटर रेस से हुई। इसमें सर्वेश कुमार प्रथम स्थान पर रहे। प्रियम मिश्रा द्वितीय व अभिषेक कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में अर्जुन यादव प्रथम, सूरज द्वितीय व अजित यादव ने तृतीय स्थान हासिल किया। 800 मीटर दौड़ में अंकित ने प्रथम, अंकित पाल द्वितीय व सूरज कुमार तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, 5000 मीटर दौड़ में चंदन ने प्रथम व शशिकांत ने द्वितीय स्थान हासिल किया। गोला फेंक में विशेष ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, अक्षत व सिद्धार्थ ने द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

बालिकाओं के 20 वर्ष आयु वर्ग के तहत 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में वत्सला द्विवेदी ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंजली यादव द्वितीय व नंदनी तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में अंजली यादव प्रथम, अमृता चौबे द्वितीय व वत्सला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में 16 आयु वर्ग में हुई लंबी कूद प्रतियोगिता में रीना कनौजिया ने प्रथम, आरती मौर्य ने द्वितीय व ऐश्वर्या उपाध्याय ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed