{"_id":"69b86fdf00011d94ff0b172d","slug":"players-of-16-sports-will-give-district-and-divisional-level-trials-varanasi-news-c-20-vns1022-1323050-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: 16 खेलों के खिलाड़ी देंगे जिला और मंडल स्तरीय ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: 16 खेलों के खिलाड़ी देंगे जिला और मंडल स्तरीय ट्रायल
विज्ञापन
खेल छात्रावासों में प्रवेश के लिए चयन परीक्षण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वाराणसी में यूपी खेल निदेशालय के तहत तीन छात्रावास हॉकी, फुटबॉल और एथलेटिक्स छात्रावास का संचालन होता है। यहां हर एक खेल के 30 खिलाड़ी रहकर खेल की बारीकियां सीखते हैं।
खेल छात्रावास में प्रवेश के लिए अलग चरण में परीक्षा ली जाएगी। यहां बालक बालिका वर्ग के 16 खेलों में चयन ट्रायल होगा। इनमें 15 खेलों का चयन ट्रायल सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में जबकि हॉकी का चयन ट्रायल लालपुर के एस्ट्रो टर्फ पर सुबह नौ बजे से होगा।
इसमें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को छात्रावास में रिक्तियों के आधार पर चयन होगा। जिमनास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हॉकी, वॉलीबाल, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस बालक वर्ग में जनपद स्तर पर 23 मार्च को और मंडल स्तरीय चयन ट्रायल 27 मार्च को होगा। इसके बालिका वर्ग में जनपद स्तर पर 24 मार्च को और मंडलस्तरीय चयन परीक्षण दिनांक 28 मार्च को हाेगा।
विज्ञापन
क्रिकेट, कबड्डी, बास्केटबाॅल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो और हैंडबॉल बालक वर्ग में जनपद स्तर पर 25 मार्च और मंडल स्तर पर चयन परीक्षण 29 मार्च को होगा। इसके बालिका वर्ग का जनपद स्तर पर ट्रायल 26 मार्च को जबकि मंडलस्तर पर 30 मार्च को होगा।
जनपद स्तर पर सफल खिलाड़ी निर्धारित तिथि को मंडलीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे और मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ी 3 से 9 अप्रैल तक होने वाले प्रादेशिक चयन ट्रायल में शामिल होंगे।