फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   platform changed announcement after train reach at station

ट्रेन पहुंचने के बाद प्लेटफार्म बदलने की घोषणा, यात्रियों में मची भगदड़

Sun, 22 Apr 2018 10:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 22 Apr 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
platform changed announcement after train reach at station
कैंट रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर रेलवे प्रशासन की मनमानी से रविवार को एकबारगी फिर यात्रियों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई। इंदौर-पटना एक्सप्रेस का प्लेटफार्म अचानक बदले जाने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


बैग और सामान लेकर दौड़भाग में कई यात्री घायल हो गए। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्ग यात्रियों को सर्वाधिक मुसीबत झेलनी पड़ी।  दरअसल, रविवार की शाम पांच बजे इंदौर-पटना एक्सप्रेस के प्लेटफार्म नंबर चार पर आने की सूचना थी।
विज्ञापन


इस ट्रेन से जाने वाले यात्री प्लेटफार्म नंबर चार पर मौजूद थे। अचानक एनाउंस शुरू हो गया कि इंदौर-पटना प्लेटफार्म नंबर आठ पर खड़ी है। यह सुनते ही यात्रियों को होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग बैग और सामान लेकर दौड़ने लगे। भागते हुए लोग प्लेटफार्म नंबर आठ पर पहुंचे। इस बीच कई लोग घायल हो गए। दौड़भाग से बेहाल यात्री रेल प्रशासन को कोसते नजर आए।

पानी न होने पर यात्रियों ने किया हंगामा
 कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर रविवार की शाम छह बजे आई ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के यात्रियों ने हंगामा किया। उनकी शिकायत थी कि कई बार सूचना देने के बाद भी ट्रेन में पानी नही भरा जा सका है। ट्रेन में पानी भरे जाने के बाद यात्रियों का गुस्सा शांत हुआ और ट्रेन रवाना हो गई। 

अज्ञात की रेलवे स्टेशन पर मौत

platform changed announcement after train reach at station
train
 कैंट रेलवे स्टेशन के पुराने फुट ओवर ब्रिज पर रविवार की शाम एक अज्ञात मृत मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पिछले कुछ दिनों से भीख मांगकर जीवन यापन कर रहा था।

सीआईटी एसपी मिश्रा को मिला डीआरएम अवार्ड
 लखनऊ में हुए रेलवे सप्ताह समारोह में सीआईटी एमिनिटी एसपी मिश्रा को उत्तर रेलवे के डीआरएम सतीश कुमार ने सम्मानित किया। उन्हें यह पुरस्कार यात्री सुविधाओं में उन्नयन और इसके कुशल संचालन के लिए मिला है। सर्टिफिकेट और मेडल एसपी मिश्रा को सौंपा गया। पूरे दिन उनको रेल कर्मचारियों की बधाई मिलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed