{"_id":"6987a452d5ae37441d0a4897","slug":"plant-division-won-with-a-half-volley-goal-from-forward-rahul-varanasi-news-c-20-vns1021-1283190-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sports: बरेका मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता, फॉरवर्ड खिलाड़ी राहुल के हाफ वॉली गोल से प्लांट डिवीजन बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sports: बरेका मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता, फॉरवर्ड खिलाड़ी राहुल के हाफ वॉली गोल से प्लांट डिवीजन बना विजेता
Sun, 08 Feb 2026 02:49 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:49 PM IST
सार
प्लांट डिवीजन की टीम ने लोको-1 डिवीजन को 2-0 से पराजित कर पूरे अंक अर्जित किए। प्लांट डिवीजन की ओर से दोनों गोल राहुल कन्नौजिया ने किए। मैच शुरू होते ही दोनों टीमों ने कांटे का मुकाबला खेला।
विज्ञापन
बरेका में फुटबॉल खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अतिथि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) खेल संघ की ओर से अंतर्विभागीय फुटबॉल प्रतियोगिता बरेका इंटर कॉलेज मैदान में शुरू हुई। उद्घाटन मैच प्लांट डिवीजन और लोको-1 डिवीजन के बीच खेला गया। इसमें प्लांट डिवीजन के फॉरवर्ड खिलाड़ी राहुल कन्नौजिया ने हाफ वॉली से गोल कर टीम को जीत दिलाई।
प्लांट डिवीजन की टीम ने लोको-1 डिवीजन को 2-0 से पराजित कर पूरे अंक अर्जित किए। प्लांट डिवीजन की ओर से दोनों गोल राहुल कन्नौजिया ने किए। मैच शुरू होते ही दोनों टीमों ने कांटे का मुकाबला खेला। पहला गोल राहुल ने दूसरे हाफ के 17वें मिनट में और दूसरा गोल 27वें मिनट में किया।
दूसरा मैच लोको-2 डिवीजन और कार्मिक एवं प्रशासन विभाग के बीच खेला गया, जिसमें कार्मिक एवं प्रशासन की टीम ने लोको-2 को 3-0 से पराजित कर पूरे अंक हासिल किए। इस मैच में प्रशासन की टीम से अजीत तिवारी ने 2 गोल और कल्लू मांझी ने 1 गोल किया। इससे पहले पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भैरव दत्त ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल शुरू कराया। इस अवसर पर बरेका कर्मचारी परिषद के सदस्य मनीष सिंह, फुटबॉल कोच पंकज पांडेय, मनमीत सिंह आदि मौजूद रहे।