फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pink stones are glowing, devotees are facing difficulty in reaching the court of Mata barefoot.

Varanasi News: दहक रहे गुलाबी पत्थर, नंगे पांव माता के दरबार तक पहुंचने में श्रद्धालुओं को हो रही दिक्कत

Wed, 01 May 2024 02:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Pink stones are glowing, devotees are facing difficulty in reaching the court of Mata barefoot.
मिर्जापुर। प्रचंड गर्मी में तेज धूप के कारण विंध्य कॉरिडोर में लगे गुलाबी पत्थर दहकने लग रहे हैं। इससे श्रद्धालुओं को नंगे पांव मां विंध्यवासिनी के मंदिर तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र में धूप से बचाव के लिए सदर कोतवाली मार्ग, न्यू वीआईपी, पुरानी वीआईपी मार्ग के अलावा पक्का घाट की ओर आने-जाने वाले मार्गों पर टेंट आदि लगाए गए थे। फर्श न जले, इसके लिए मैट बिछाए गए थे। नवरात्र समाप्त होते ही मैट और टेंट आदि हटा दिए गए। इससे अब प्रचंड गर्मी और तेज धूप में श्रद्धालुओं को आस्था धाम पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंंगलवार को आस्था धाम में काफी भीड़ रही। सदर बाजार मार्ग से होकर गंगा घाट की ओर जाने वाले श्रद्धालु तेज धूप और गर्मी से बेहाल दिखे। सुबह नौ बजे के बाद गंगा स्नान कर दुकान से माला-फूल और प्रसाद लेकर नंगे पांव माता के दरबार की ओर जाना श्रद्धालुओं के लिए मुश्किल हो रहा था। यही हाल न्यू वीआईपी, पुरानी वीआईपी मार्ग के अलावा पक्का घाट से मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर रहा। उधर, विंध्य कॉरिडोर के तहत बने परिक्रमा पथ पर इंट्रेंस प्लाजा को छोड़कर किसी और प्रवेश द्वारा पर मैट नजर नहीं आ रहा है। सदर बाजार मार्ग पर इंट्रेंस प्लाजा गेट तथा अंदर बिछाया गया मैट मंगलवार को अस्त-व्यस्त नजर आया। ऐसे में न्यू वीआईपी, पुरानी वीआईपी अथवा पक्का घाट की ओर से मंदिर की तरफ दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालु तपते ग्रेनाइट पत्थर से बनीं सीढि़यों पर परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed