वाराणसी से ताज नगरी तक पिंक बस सेवा, रोडवेज ने अब किया ये बदलाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजनगरी के लिए उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम आगरा डिपो की पिंक बस सेवा संचालित है। वाराणसी-आगरा के बीच संचालित इस बस में महिलाओं के साथ ही पुरुष यात्री भी सफर कर सकते हैं। वाराणसी कैंट बस स्टेशन से आगरा की दूरी यह बस 11 घंटे में तय कर रही है।
महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रोडवेज की ओर से पिंक बसों का संचालन किया जा रहा है। वाराणसी-लख़नऊ मार्ग के बाद अब वाराणसी-आगरा रूट पर भी पिंक बस का संचालन शुरू हुआ है। आगरा डिपो की यह पिंक बस रोजाना कैंट रोडवेज बस स्टेशन से दोपहर 2 बजे आगरा के लिए रवाना होकर वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, इटावा होते हुए सुबह 5 बजे आगरा पहुंचती है। वाराणसी से आगरा का किराया 1126 रुपये प्रति यात्री है।
सीट पर लगा है पैनिक बटन, दबाते ही पहुंच जाएगी पुलिस
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से संचालित पिंक बस में महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। प्रत्येक सीट पर पैनिक बटन भी लगा है, जिसके दबाते ही 112 नंबर पर कॉल पहुंच जाती है।
जिसकी निगरानी मुख्यालय स्तर से की जाती है। सफर में महिलाएं असहज न हों इसके लिए महिला कंडक्टर की तैनाती की गई थी। हालांकि बाद में कुछ कारणों के चलते उन्हें छोटी दूरी की बसों में शिफ्ट कर दिया गया। शुरू में महिलाओं को ही सफर की अनुमति थी, लेकिन बाद में फिर महिला के साथ सफर करने वाले पुरूषों को भी बस में यात्रा की अनुमति मिल गई।
वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक एसके राय ने बताया कि आगरा डिपो की पिंक बस सेवा शुरू की गई है। महिलाओं के साथ ही पुरूष यात्रियों के लिए संचालित किया जाने लगा है। कैंट रोडवेज बस स्टेशन से दोपहर 2 बजे आगरा के लिए रवाना होकर वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, इटावा होते हुए सुबह 5 बजे आगरा पहुंचती है। वाराणसी से आगरा का किराया 1126 रुपये प्रति यात्री है। आगरा से यह बस शाम 7 बजे खुलती है और सुबह 5 बजे वाराणसी कैंट बस स्टेशन पहुंचती है।
यह है किराया
वाराणसी-प्रयागराज 226
वाराणसी-कानपुर 591
वाराणसी-आगरा 1126