फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pindra Mahotsav of varanasi started with singing of Bhojpuri singers

पिंडरा महोत्सव का आगाज: 'बम बम बोल रहा है काशी' गाने पर झूम उठे दर्शक, भोजपुरी सिंगरों ने उड़ाया गर्दा

Sun, 24 Dec 2023 06:28 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 24 Dec 2023 06:28 PM IST
सार

पिंडरा महोत्सव का शुभारंभ अयोध्या से आई टीम द्वारा फरवाई लोकनृत्य से हुआ। पिंडरा महोत्सव के दौरान जब कलाकारों को स्थानीय लोगों का समर्थन मिला तो महोत्सव अपने चरम पर पहुंच गया।  

विज्ञापन
Pindra Mahotsav of varanasi started with singing of Bhojpuri singers
Pindra Mahotsav - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धर्म संस्कृति, परंपरा व विलुप्त हो चुकी गायन व नृत्य को जीवंत करने वाले तीन दिवसीय पिंडरा महोत्सव का शुभारंभ अयोध्या से आई टीम द्वारा फरवाई लोकनृत्य से हुआ। रविवार की दोपहर बाद शुरू हुआ सुर व संगीत के लोक नृत्य का समां समय के अनुसार बढ़ते चला। सायंकाल में पूरा कार्यक्रम अपने चरम पर दिखा। हजारों की संख्या में जुटे ग्रामीणों का समर्थन पाकर कलाकार भी जोश में दिखे। 

विज्ञापन


पहली बार पिंडरा स्थित नेशनल इंटर कालेज के खेल मैदान पर हो रहे पिंडरा महोत्सव के दौरान जब कलाकारों को स्थानीय लोगों का समर्थन मिला तो महोत्सव अपने चरम पर पहुंच गया। सुर संग्राम के विजेता व भोजपुरी के नामचीन गायक विपुल चौबे के गायन बम बम बोल रहा है काशी के गायन पर झूम उठा। उसके बाद भोजपुरी गायिका आराधना सिंह की गायकी 'यदि त्रेता में राम न होते, द्वापर में घनश्याम न होते, चारो धाम न होते तो जग का कल्याण नही होता' पर पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।  
विज्ञापन


भोजपुरी गायक रविन्द्र ज्योति द्वारा मंच पर आते ही श्रोताओं ने तालियों से स्वागत किया। उनके द्वारा भजन के साथ भक्ति गीत पर श्रोता झूम उठे। बिरहा गायक दीपक सिंह के बिरहा गायन के बाद जब मंच पर भोजपुरी युवाओं के चहेते मोहन राठौर ने बढ़कर एक गीत की प्रस्तुति कर लोगों की वाहवाही लूटी। श्रोताओं के बीच मोहन राठौर के बीच जाकर गाने पर लोगों में उत्साह और बढ़ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुर संग्राम के विजेता   जब गायक मनोहर सिंह उनकी पत्नी अलका सिंह के गाने पर तो पूरा पंडाल उठ खड़ा हो और तालियां गुजने लगी। भोजपुरी गायक नीरज सिंह की प्रस्तुति भी श्रोताओं के बीच प्रभावी रही। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। महोत्सव कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से सायं 5 बजे तक चला।

 
पिंडरा महोत्सव में कल के कार्यक्रम
महोत्सव दूसरे दिन सोमवार को गोरखपुर के सांसद व फिल्म अभिनेता रविकिशन बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे। वही दिल्ली के सांसद व प्रसिद्ध गायक मनोज तिवारी, आजमगढ़ के सांसद व भोजपुरी गायक व अभिनेता दिनेश लाल निरहुआ, भोजपुरी गायक गोपाल राय, अजंलि सिंह, फौजदार सिंह व सतीश पांडेय अपनी प्रस्तुति देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed