फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pindra Festival First Yagya land of Sangam people danced artists made event colourful

पिंडरा महोत्सव: प्रथम यज्ञ भूखंड धरा पर ये पावन संगम की धरती..., पर झूमे लोग; कलाकारों ने जमाया रंग

Sat, 01 Feb 2025 03:36 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 01 Feb 2025 03:36 AM IST
सार

पिंडरा महोत्सव के अवसर पर कलाकारों की प्रस्तुति पर दर्शक झूम उठे। सुर संग्राम के विजेता आलोक कुमार के गानों ने समां बांध दिया। अतिथियों ने कलाकारों को सम्मान किया।

विज्ञापन
Pindra Festival First Yagya land of Sangam people danced artists made event colourful
पिंडरा महोत्सव में प्रस्तुति देते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Pindra Mahotsav : पिंडरा महोत्सव की दूसरी शाम भोजपुरी अभिनेता व गायक रितेश पांडेय और सुर संग्राम के विजेता आलोक कुमार के नाम रही। अपने सुरों से उन्होंने श्रोताओं के दिल को छू लिया। रितेश ने भोला बाबा बम भोला बाबा... पर सब मगन होकर झूम उठे। इस दौरान धोविया गोड़उ नृत्य पर भी लोग खूब झूमे।

विज्ञापन


नेशनल इंटर कॉलेज पिंडरा में महोत्सव में आलोक कुमार ने जब मंच संभाला तो श्रोताओं ने हर हर महादेव... से अभिवादन किया। हम यार हैं तुम्हारे, दिलदार हैं तुम्हारे... के बाद महाकुंभ की आभा से भी श्रोताओं परिचित कराया। बोल थे, प्रथम यज्ञ भूखंड धरा पर ये पावन संगम की धरती प्रयागराज है...। 
विज्ञापन


रितेश पांडेय ने भी सभी को खूब झुमाया। उन्होंने गोरी पतरकी रे..., लॉकडाउन में लूडो... आदि गीतों पर श्रोता झूमते रहे। अमलेश शुक्ला व आस्था शुक्ला के साथ ही गायक विपुल चौबे, आराधना सिंह, पारुल नंदा, शिवानी सिंह ने गीतों से श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कलाकारों को मिला सम्मान
महोत्सव में लोकनृत्य की आभा भी निखरी। जीवनराम की टीम ने प्रसिद्ध धोबिया व गोड़उ नृत्य पर सबको थिरकने के लिए मजबूर कर दिया। चैतन्य योग सेवा संस्था के योग कलाकरों ने योग किया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह व विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने कलाकारों को सम्मानित किया गया। 

इस मौके पर विधायक सुशील सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, दिलीप पटेल, बीडीओ छोटेलाल तिवारी, एडीओ पंचायत अशोक चौबे, पीएचसी प्रभारी डॉ. वरुण कुमार, डॉ. अनुपम सिंह, बीईओ विनोद कुमार मिश्रा आदि रहे।

भारत की संस्कृति विदेशों में बना रही है पहचान: दिनेश प्रताप सिंह
राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि हमारे देश की संस्कृति व सभ्यता को विदेशों पहचान में पहचान मिल रही है। महाकुंभ आज दुनिया का केंद्र बना हुआ है। उन्होंने खाद्य प्रसंस्करण के लिए 35 फीसदी से 50 फीसदी तक सब्सिडी देने की घोषणा की।

आधार व आयुष्मान कार्ड भी बना
पिंडरा महोत्सव के दौरान शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग व समाज कल्याण विभाग की ओर से लगाए स्टॉल पर लोगों की भीड़ रही। संगीत के साथ लोगों ने आयुष्मान कार्ड बनाने के साथ ही निशुल्क सेहत की जांच करवाई। समाज कल्याण विभाग ने आधार कार्ड बनाया। शिक्षा विभाग ने डीबीटी, कन्या सुमंगला योजना, इंस्पायर योजना के साथ विभागों की योजनाओं से रूबरू कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed