फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pillars started for Purvanchal's first modern shooting range

पूर्वांचल के पहले आधुनिक शूटिंग रेंज के लिए बनने लगे पिलर

Sat, 11 Sep 2021 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Pillars started for Purvanchal's first modern shooting range
कैंटोमेंट स्थित जिला रायफल क्लब शूटिंग रेंज में पूर्वांचल के पहले आधुनिक शूटिंग रेंज के लिए पिलर बनने शुरू हो गए हैं। दो मंजिला इमारत के पिलरों के निर्माण के लिए सरिया का ढांचा भी तैयार हो गया है। उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम (यूपीआरएनएनएल) ने उम्मीद जताई है कि अगले माह के अंत तक पहले तल का 50 प्रतिशत तक काम पूरा हो जाएगा। निर्माण सामग्री समय पर न मिल पाने के कारण निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। अप्रैल 2021 से शुरू कार्य को मार्च 2022 तक पूरा करने की योजना है।
विज्ञापन

काफी अर्से से खिलाड़ियों की मांग के बाद शूटिंग रेंज का निर्माण हो रहा है। पांच करोड़ रुपये की लागत बनने वाले रेंज के दो मंजिला भवन का निर्माण बीते छह माह में चल रहा है। इसमें बुनियाद की खोदाई का काम अगस्त में पूरा हो चुका था, लेकिन बाढ़ के पानी से सितंबर के दूसरे सप्ताह से काम दोबारा शुरू हुआ। यूपीआरएनएनएल परियोजना अधिकारी राम विजय सिंह ने बताया कि पिछले दिनों बाढ़ के चलते निर्माण कार्य बंद था। अब कार्य प्रगति पर है जहां बुनियाद बनाने का काम चल रहा है। समय पर सभी किस्त मिलती रहे और सामग्री की सप्लाई करने वाली कंपनिया समय पर देती रहीं तो मार्च 2022 तक कार्य पूर्ण होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अब 50 खिलाड़ी कर सकेंगे अभ्यास
वर्तमान में शूटिंग रेंज की क्षमता 12 खिलाड़ियों की, जो 10, 25 और 50 मीटर रेंज में अभ्यास करते हैं। लेकिन अब निर्माण के बाद यहां 50 खिलाड़ी एक साथ अभ्यास कर सकेंगे। इसके लिए दो मंजिला आधुनिक शूटिंग रेंज में निचले तल पर 50 और 25 मीटर की 30 लेन और 10 मीटर की 20 लेन दूसरे तल पर तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले 32 करोड़ में होना था निर्माण
पहले शूटिंग रेंज के लिए 32 करोड़ रुपये शासन द्वारा तय किए गए थे। इसमें एयर पिस्टल, शॉट गन और एयर राइफल की सभी स्पर्धाओं के आयोजनों सुविधा के साथ छह करोड़ रुपये में आधुनिक उपकरणों की व्यवस्था का प्रस्ताव था। लेकिन कोरोना के कारण शासन ने कटौती कर पांच करोड़ रुपये ही मंजूर किए।

रेंज विस्तार के लिए बजट की करेंगे मांग
यूपी रायफल संघ के एथलीट कमेटी के सदस्य पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि 32 करोड़ में जिस रेंज को बनना था अब वो सिर्फ पांच करोड़ रुपये में ही बन रहा है। इसमें सिर्फ भवन का ही निर्माण हो पाएगा। इससे अभ्यास के लिए छत तो बन पाएगी, लेकिन उपकरण की सुविधा नहीं मिलेगी। रेंज के और विस्तार के लिए शासन से बजट की मांग की जाएगी।
खिलाड़ी बोले
-शूटिंग रेंज में गरीब खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए पहले कोई सुविधा नहीं थी। नई इमारत बनने के बाद निशानेबाजों को काफी सहूलियत होगी।- पूजा वर्मा
-खिलाड़ी आधुनिक शूटिंग रेंज की मांग कई साल से करते रहे थे, जो अब साकार होगा। यहां खिलाड़ियों को अभ्यास की सुविधा मिलेगी।- आकाश दीप सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed