{"_id":"66614cc634e0a7267c074590","slug":"pickup-hit-bike-on-road-young-man-died-in-varanasi-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: पिकअप ने बाइक को पीछे से मारा धक्का, युवक की मौत, बिलख पड़े परिजन; चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: पिकअप ने बाइक को पीछे से मारा धक्का, युवक की मौत, बिलख पड़े परिजन; चालक गिरफ्तार
Thu, 06 Jun 2024 11:14 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 06 Jun 2024 11:14 AM IST
सार
Varanasi News: रोहनिया के इस मार्ग पर कई बार दर्दनाक हादसे होते रहते हैं। इस बार भी इसका शिकार एक युवक हो गया। पुलिस की सूचना पाकर मौके पर परिजन बिलखते हुए पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
करण की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहनिया-जगतपुर पीजी कॉलेज के पास तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से बाइक मे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार मौत हो गई। लीलापुर उमरहा संत रविदास नगर भदोही निवासी करण तिवारी (18) बाइक से अपने किसी संबंधी को कैंट रेलवे स्टेशन लेने जा रहा था।
वह जगतपुर पीजी कॉलेज के पास पहुंचा ही था कि पीछे से तेज रफ्तार आ रही पिकअप ने धक्का मार दिया, जिससे युवक की ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पास के निजी हास्पिटल ले गए, जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और चालक सहित पिकअप को हिरासत मे ले लिया।
घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। पिता वीरेन्द्र तिवारी, माता रीता तिवारी सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक दो भाई, एक बहन में सबसे बड़ा व बारहवीं का छात्र था। पिता ट्रक चालक हैं। घटना से परिवार में मातम छा गया ।