फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Physician's role is important in lung cancer screening

Varanasi News: फेफड़े के कैंसर की जांच में फिजिशियन की भूमिका अहम

Sat, 25 Mar 2023 07:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 07:27 PM IST
विज्ञापन
Physician's role is important in lung cancer screening
फोटो
विज्ञापन

होमी भाभा कैंसर अस्पताल में कार्यशाला का आयोजन

माई सिटी रिपोर्टर

वाराणसी। महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र की ओर से शनिवार को आयोजित काॅन्फ्रेंस में फेफड़े के कैंसर की जांच पर विस्तृत चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने फेफड़े के कैंसर वाले मरीजों की जांच में सरकारी और निजी अस्पतालों में काम करने वाले फिजिशियनों की अहम भूमिका बताई।
काॅन्फ्रेंस का उद्घाटन महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र एवं होमी भाभा कैंसर अस्पताल के निदेशक डॉ. सत्यजीत प्रधान, एसोसिएट प्रोफेसर एवं कॉन्फ्रेंस के आयोजक डॉ. मयंक त्रिपाठी, डॉ. अजय चौबे ने किया। इस दौरान वाराणसी और आसपास के जिलों से आए डॉक्टरों को फेफड़े के कैंसर के शुरुआती लक्षणों के बारे में बताया गया, ताकि इलाज के लिए आने वाले फेफड़े के कैंसर पीड़ितों की समय रहते पहचान हो सके।
विज्ञापन

खांसी आना, खांसी के दौरान खून आना, वजन कम होना सांस लेने में तकलीफ होना इस कैंसर के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। डाॅ. त्रिपाठी ने बताया कि फेफड़े का कैंसर दुनियाभर में कैंसर से होने वाली मौतों का दूसरा सबसे बड़ा कारण है। समय रहते बीमारी का पता चलने पर काफी हद तक न केवल इसे नियंत्रित किया जा सकता है, बल्कि संबंधित मरीज को इस बीमारी से छुटकारा भी मिल सकती है। डॉ. अजय चौबे ने बताया कि इलाज के लिए ज्यादातर मरीज देरी से आते हैं, जिससे बीमारी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed