फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Photostat shops will not open within 200 meters radius of the examination center.

Varanasi News: परीक्षा केंद्र के 200 मीटर परिधि में नहीं खुलेंगी फोटोस्टेट की दुकानें

Thu, 23 Apr 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Photostat shops will not open within 200 meters radius of the examination center.
होमगार्ड्स एनरोलमेंट परीक्षा की बैठक डीएम और अपर पुलिस आयुक्त ने ली जानकारी
विज्ञापन


जिले के 45 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में होगी परीक्षा

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से 25 से 27 अप्रैल तक आयोजित होने वाली होमगार्ड्स एनरोलमेंट परीक्षा-2025 की तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा ने बैठक की। बुधवार को यातायात पुलिस लाइन सभागार में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र के 200 मीटर परिधि में फोटोस्टेट की दुकानें नहीं खुलेंगी। जोनल, सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पुलिस केंद्र प्रभारी, कार्यदायी संस्था के प्रभारी, केंद्र व्यवस्थापक एवं सह-केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

परीक्षा जिले के 45 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में पूर्वाह्न 10 से 12 बजे और अपराह्न 3 से 5 बजे तक होगी, जिसमें कुल 20,112 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र के लिए एक-एक सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जिलाधिकारी ने परीक्षा को नकलविहीन, शांतिपूर्ण, सकुशल, शुचितापूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराए जाने के लिए सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारीद्वय ने पैकेजिंग और ओएमआर शीट संबंधी त्रुटियों को सुधारने पर विशेष जोर दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण परीक्षा है, जिसे सकुशल संपन्न कराने की जिम्मेदारी आप सभी की है।
विज्ञापन

उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने लिए निर्धारित परीक्षा केंद्र का भ्रमण कर भौगोलिक स्थिति के साथ सीटिंग प्लान एवं मानकों के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित करा लें। उन्होंने कहा कि यातायात संबंधी कोई समस्या हो तो पास के लिए प्रशासन से संपर्क कर बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करा लें। कहा कि इस परीक्षा की गंभीरता को समझते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप ही परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी केंद्र व्यवस्थापक अपने परीक्षा केंद्रों को सेनेटाइज करा लें और अपने अधीनस्थों/कक्ष निरीक्षकों की ब्रीफिंग तथा डी-ब्रीफिंग अवश्य करा लें तथा उन्हें परीक्षा के नियम, प्रक्रिया व अनुशासन संबंधी जिम्मेदारियों को समझा दें। स्कूलों में संचालित सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग अच्छे ढंग से होनी चाहिए। परीक्षा केंद्र के आसपास ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग प्रतिबंधित होगा एवं 200 मीटर तक की परिधि में फोटोस्टेट की दुकानें परीक्षा अवधि तक नहीं खुलेंगी। प्रवेश के समय चेकिंग/फ्रिस्किंग प्रॉपर तरीके से की जाए।
परीक्षा के दौरान कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण न हो
डीएम ने कहा कि परीक्षा के दौरान हर हाल में यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और वर्जित वस्तुएं कोई भी अभ्यर्थी न ले जाने पाए। डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) से लगातार निगरानी होती रहे। अभ्यर्थियों को क्लॉक रूम में मोबाइल फोन रखने की सुविधा उपलब्ध हो। शासन के निर्देशानुसार पूरी सख्ती से परीक्षा संपन्न कराई जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि हर परीक्षा में कुछ चुनौतियाँ होती हैं, जिसके लिए हम सभी को तैयार रहना है।

सील बुकलेट खोलने के बारे में बताया
डीएम ने कहा कि सभी मजिस्ट्रेटों और केंद्र व्यवस्थापकों को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की निर्देश-पुस्तिका का अक्षरशः अध्ययन करने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि आप सभी लोग पूर्व में भी कई तरह की परीक्षाएं करा चुके हैं, तो उम्मीद है कि इस परीक्षा में भी अपने अनुभव का परिचय देते हुए सकुशल परीक्षा संपन्न कराएंगे। इस अवसर पर प्रशासन व पुलिस के नोडल अधिकारियों तथा भर्ती बोर्ड से जनपद आए सदस्यों ने परीक्षा के दौरान आने वाली समस्याओं और बारीकियों से सभी को अवगत कराया। उन्होंने परीक्षा के दौरान सील बुकलेट खोलने से लेकर वितरण, अनुपस्थित अभ्यर्थियों के संबंध में, वेरिफिकेशन शीट भरने की प्रक्रिया, वीडियो रिकॉर्डिंग सहित अन्य सभी जानकारी देते हुए सभी प्रक्रियाओं से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed