फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PhD Admission in bhu UGC approves to fill 600 seats second phase soon

पीएचडी : 600 सीटों को भरने की UGC से मंजूरी, दूसरा चरण जल्द; प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों को मिलेगा लाभ

Sun, 06 Apr 2025 12:47 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 06 Apr 2025 12:47 PM IST
सार

यूजीसी से मंजूरी मिलने के बाद अभ्यर्थियों में खुशी की लहर है। उनकी मेहनत सफल होगी। इसके पहले बीएचयू ने ही विश्वविद्यालय अनुदान आयोग को लेटर लिखकर आग्रह किया था।

विज्ञापन
PhD Admission in bhu UGC approves to fill 600 seats second phase soon
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में पीएचडी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

PhD Admission 2025: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में पीएचडी की रिक्त 600 सीटों को भरने के लिए यूजीसी से मंजूरी मिल गई है। जल्द दूसरे चरण के तहत खाली सीटों को भरा जाएगा। 

विज्ञापन


बीएचयू ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से आग्रह किया था कि आवेदित प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों के आधार पर बची हुई रिक्त सीटों को भरने के लिए दूसरे चरण की अनुमति मांगी थी। विश्वविद्यालय के अनुरोध पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए यूजीसी ने पीएचडी प्रवेश के लिए दूसरे चरण की स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन


स्वीकृति के बाद विवि प्रशासन अब रिसर्च एंट्रेंस टेस्ट (आरईटी) मुक्त श्रेणी की रिक्त सीटों को आरईटी श्रेणी में हस्तांतरित करेगा। इसके परिणामस्वरूप आरईटी उत्तीर्ण आवेदकों की प्रतीक्षारत सूची में शामिल योग्य विद्यार्थियों को इन रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।जनसंपर्क अधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि बीएचयू हमेशा से ही छात्रों के हितों को सर्वोपरि रखता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचडी प्रवेश के दूसरे चरण की शुरुआत इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कहा कि पहले चरण की प्रक्रिया के बाद कुछ विभागों में सीटें रिक्त रह गई थीं। इन सीटों को भरने के लिए विश्वविद्यालय ने यूजीसी से विशेष अनुमति का अनुरोध किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। अब, आरईटी उत्तीर्ण और प्रतीक्षा सूची में शामिल अभ्यर्थी अपनी पसंद की रिक्त सीटों पर प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे। 

शोध प्रवेश के लिए साक्षात्कार 21 व 22 अप्रैल को
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के समाजशास्त्र विभाग में शोध प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों के शोध प्रस्ताव का प्रस्तुतीकरण 21 व 22 अप्रैल को होगा। विभागाध्यक्ष प्रो. अमिता सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा से मुक्त अभ्यर्थियों (जे.आर.एफ/नेट उत्तीर्ण) का 21 अप्रैल एवं शोध प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का 22 अप्रैल को प्रस्तुतीकरण होगा।

उन्होंने बताया कि प्रस्तुतीकरण सुबह 10 बजे से समाज विज्ञान संकाय के स्मार्ट क्लास रूम में शोध समिति के समक्ष होगा। अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक अंकपत्र एवं प्रमाण पत्रों की मूल प्रति, शोध प्रस्ताव (पीपीटी) प्रस्तुतीकरण के लिये सॉफ्ट कॉपी पेन ड्राइव में साथ लेकर आएं।

मंचकला विभाग में पीएचडी प्रवेश साक्षात्कार 12 अप्रैल को
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (एमजीकेवीपी) के मंचकला विभाग में पीएचडी शोध में प्रवेश के लिए साक्षात्कार और पॉवर प्वाइंट प्रस्तुतिकरण की तिथि घोषित कर दी गई है। विभागाध्यक्ष डॉ. संगीता घोष ने बताया कि प्रक्रिया 12 अप्रैल को होगी।

सूचित किया कि सभी अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां और शोध प्रस्ताव के साथ मंचकला विभाग में सुबह 11 बजे आना है। डॉ. घोष ने कहा कि निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित न होने वाले अभ्यर्थियों पर विचार नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed