फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PG mop up round for nine days at BHU offline form released in varanasi

BHU: बीएचयू में नौ दिन तक पीजी का मॉपअप राउंड, ऑफलाइन फॉर्म जारी, लगेगी 2000 रुपये डीडी; पढ़ें- पूरी जानकारी

Sun, 31 Aug 2025 09:41 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 31 Aug 2025 09:41 AM IST
सार

Varanasi News: बीएचयू में नौ दिन तक पीजी का मॉपअप राउंड चलेगा। इसका 2000 रुपया चार्ज होगा, जो कि डीडी के रूप में जमा होगा। इस राउंड में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
PG mop up round for nine days at BHU offline form released in varanasi
बीएचयू कैंपस में जाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश भर के अभ्यर्थियों की भारी मांग पर बीएचयू ने पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) मॉपअप राउंड की घोषणा कर दी है। तीन सितंबर को शाम छह बजे से पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में दाखिले के लिए मॉपअप राउंड शुरू होगा। इसका 2000 रुपया चार्ज होगा, जो कि डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) के रूप में जमा होगा। इस राउंड में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा। इसका आवेदन पत्र वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। दो सितंबर से पीजी एडमिशन कैंसिल की प्रक्रिया बंद हो जाएगी। इसी दिन खाली सीटों का विवरण जारी हो जाएगा।

विज्ञापन


छह सितंबर को पीजी संबंधित विभाग में फिजिकल रिपोर्टिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। इस दिन रजिस्ट्रार, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय डीडी लेकर अभ्यर्थियों को मॉप अप राउंड के आवेदन के साथ ही जमा करना होगा। आठ सितंबर को दोपहर में मेरिट जारी की जाएगी। 11 सितंबर शाम 5 बजे तक फीस जमा करने का लिंक जारी कर दिया जाएगा। इसके 48 घंटे बाद अंतिम रिजल्ट भी घोषित होगा। इस दौरान सीट मिलने के बाद फीस जमा नहीं की तो उनकी डीडी जब्त कर ली जाएगी।

विज्ञापन

सिर्फ एक ही राउंड चलेगा मॉपअप

पीजी मॉपअप राउंड में सभी छात्र भाग ले सकते हैं। इसमें जीडीपीआई, प्रैक्टिकल टेस्ट, बी-म्यूज, एम-म्यूज और फिजिकल टेस्ट के माध्यम से प्रवेश पाने वाले अभ्यर्थी भी आएंगे। मॉपअप में सीट आवंटन का काम सिर्फ एक ही राउंड में पूरा कर लिया जाएगा। इसमें कैंपस अपग्रेड करने का विकल्प नहीं मिलेगा।

रेगलुर या स्पॉट राउंड में सीट लॉक न करने वालों को मौका
बीएचयू पीजीमॉप अप राउंड में पहले से ही रजिस्टर्ड अभ्यर्थियों को प्रवेश का मौका मिलेगा। मगर उन्हीं को योग्य माना जाएगा जिन्होंने किसी भी रेगलुर या स्पॉट राउंड में कोई सीट लॉक न किया हो।
विज्ञापन

इन्हें मिलेगा प्रवेश

  • जिन उम्मीदवारों ने अपनी आवंटित सीट रद्द की हो या वापस ले ली हो।
  • पिछले राउंड में सीट आवंटन के बाद फीस का भुगतान नहीं किया हो।
  • नियमित और स्पॉट राउंड के वेटिंग लिस्ट में शामिल उम्मीदवार।


प्रवेश हो या न हो फीस होगी वापस
यदि अभ्यर्थी को सीट आवंटित हो जाती है और वह ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से कोर्स फीस का भुगतान कर देता है तो डीडी वापस कर दी जाएगी। यदि अभ्यर्थी को कोई सीट आवंटित नहीं होती है तो भी डीडी वापस हो जाएगी। मॉपअप राउंड में सीट आवंटन के बाद संबंधित विभाग से डीडी प्राप्त करना उम्मीदवार की ही जिम्मेदारी होगी। यदि उम्मीदवार को सीट आवंटित हो जाती है और वह फीस नहीं जमा करता है तो उसकी डीडी जब्त कर ली जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed