Varanasi: पुलिस कस्टडी रिमांड पर पीएफआई के सदस्य रिजवान और शाहिद ने उगले कई राज, खंगाले गए बैंक खाते
ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी प्रकरण में धार्मिक भावनाओं को भड़काने समेत अन्य आरोपों में गिरफ्तार पीएफआई के सक्रिय सदस्य रिजवान और मोहम्मद शाहिद से पुलिस की पूछताछ जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी प्रकरण में धार्मिक भावनाओं को भड़काने समेत अन्य आरोपों में गिरफ्तार पीएफआई के सक्रिय सदस्य रिजवान और मोहम्मद शाहिद से पुलिस की पूछताछ जारी है। आरोपियों ने पुलिस रिमांड पर पीएफआई से जुड़े लोगों के बारे में राज उगले हैं।
मोबाइल और लैपटॉप से बरामद फोटो, वीडियो साथ ही ज्ञानवापी प्रकरण के लिए चंदा वसूलवाने वालों के बारे में भी पूछताछ की गई। वहीं, चंदे के स्त्रोत संबंधी बैंक खातों को भी पुलिस टीम ने खंगाला। रिमांड पर लिए गए आरोपियों से पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने भी अहम पूछताछ की।
एनआईए और एटीएस की पूछताछ में हुआ था बड़ा खुलासा
एटीएस ने आदमपुर के आलमपुरा निवासी मोहम्मद शाहिद और जैतपुरा के कच्चीबाग निवासी रिजवान अहमद को 24 सितंबर की तड़के कज्जाकपुरा रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया था। दोनों के कब्जे से एटीएस को पीएफआई के दस्तावेज और मोबाइल, लैपटॉप में कई वीडियो, फोटो और अन्य रिकॉर्ड मिले थे। एनआईए और एटीएस की पूछताछ में खुलासा हुआ था कि वह ज्ञानवापी प्रकरण में खास समुदाय को बरगलाकर चंदा वसूल रहे थे।
दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इसके बाद कमिश्नरेट पुलिस ने दोनों से और राज उगलवाने, अन्य मोबाइल बरामद कराने को लेकर कस्टडी रिमांड पर लिया। मंगलवार की शाम साढ़े छह बजे के बाद दोनों को एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह ने कस्टडी रिमांड पर लिया। वहीं, बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे कस्टडी रिमांड खत्म होगी और दोनों को पुन: जिला जेल में दाखिल कराया जाएगा।
दोनों युवकों से हो रही पूछताछ
कोतवाली के अनारबाग से उठाए गए दोनों युवकों को भी अभी तक छोड़ा नहीं गया। परिजन परेशान हैं। मंगलवार की रात से ही एटीएस द्वारा उठाए जाने की चर्चा है। दोनों पर रिजवान और शाहिद से जुड़े रहने का आरोप है।