Varanasi: पीएफआई का सदस्य अब्दुल्ला आज से पांच दिन पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में खुल सकते हैं राज
पुलिस रिमांड पर लेकर अब्दुल्ला के अन्य साथियों, बैंक खातों से लेनदेन का विवरण सहित अन्य कई जानकारी हासिल करेगी। पूछताछ के आधार पर अन्य गिरफ्तारी की जा सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के लोहता से गिरफ्तार पीएफआई के सक्रिय सदस्य अब्दुल्ला को पुलिस ने शनिवार सुबह 10 बजे पांच दिन के लिए रिमांड पर ले लिया। 12 अक्तूबर की शाम छह बजे के बाद आरोपी को जिला जेल भेजा जाएगा। पुलिस रिमांड पर लेकर अब्दुल्ला के अन्य साथियों, बैंक खातों से लेनदेन का विवरण सहित अन्य कई जानकारी हासिल करेगी। पूछताछ के आधार पर अन्य गिरफ्तारी की जा सकती है।
शुक्रवार को अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन अश्वनी उपाध्याय की अदालत ने अब्दुल्ला को पुलिस रिमांड पर दिए जाने का आदेश दिया था। पुलिस के अनुसार, ऑनलाइन कारोबार के जरिये अब्दुल्ला ज्यादा से ज्यादा युवाओं को एसडीपीआई से जोड़ना चाहता था। पूछताछ में कई राज खुल सकते हैं।
पुलिस के अनुसार यह सामने आया है कि चायपत्ती का ऑनलाइन कारोबार के जरिए अब्दुला ने कई युवकों को एसडीपीआई से जोड़ रखा है। पुलिस अब उन युवकों को चिह्नित कर रही है। हफ्ते भर पूर्व लोहता पुलिस ने अलावल क्षेत्र में छापा मारकर पीएफआई के सदस्य अब्दुल्ला सऊद अंसारी को गिरफ्तार किया था। क्षेत्राधिकारी अपराध बड़ागांव ने एपीओ विकास सिंह के जरिये कोर्ट में आवेदन दिया था।
दिल्ली, केरल, भदोही व लखनऊ जाकर देश विरोधी गैर कानूनी गतिविधियों के संचालन स्थल व प्रतिबंधित संगठन पीएफआई सदस्यों को चिन्हित करने के लिए अब्दुल्ला को पुलिस रिमांड पर दिए जाने का अनुरोध किया था।
पढ़ें: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर सदानंद गिरफ्तार, चार दिन पहले बनारस में युवक की हत्या में आया था नाम