फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   petrol pump abusing

पेट्रोल पंप कर्मियों ने ऑटो सवार मरीज व परिजनों के साथ किया दुर्व्यवहार

Sun, 18 Aug 2019 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
petrol pump abusing
वाराणसी। ककरमत्ता स्थित एक सीएनजी स्टेशन पर गंभीर रूप से बीमार महिला मरीज व उसके परिजनों को ऑटो से लेकर भदोही जा रहा चालक सीएनजी लेने गया। भीड़ देख वह बिना लाइन में लगे ही सीएनजी लेना चाहा तो पंप कर्मियों ने ऑटो चालक सहित मरीज व उनके परिजनों के साथ दुर्व्यवहार किया। आरोप है कि पंप कर्मियों ने लाठी-डंडे से जमकर पिटाई भी की। मरीज और उसके परिजन भिखारीपुर के ही थे। स्थानीय लोगों को मरीज और उसके परिजनों को पीटे जाने व महिलाओं संग छेड़खानी का खबर लगते ही दर्जनों की संख्या में स्थानीय नागरिक पेट्रोल पंप पर पहुंचे ही थे कि मामला बिगड़ने से पहले ही मौके पर मंडुवाडीह पुलिस पहुंच गई। दोनों पक्ष को थाने ले आए। थाना प्रभारी मंडुवाडीह ने बताया कि महिला मरीज के परिजनों की पिटाई संग छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी पंप मालिक और प्रबंधक संग उसके बाउंसरों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मारपीट में घायल लाल बहादुर, रोहित, लप्पू, सोना, माला, पुष्पा को इलाज हेतु चिकित्सालय भेजा गया है। पीड़ित लालबहादुर सोनकर की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी के फु टेज को खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed