{"_id":"611e91d57b14f37039034b31","slug":"petition-filed-on-election-of-chiraigaon-kshetra-panchayat-head-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: क्षेत्र पंचायत प्रमुख के निर्वाचन पर दाखिल हुई याचिका, सुनवाई की तारीख हुई तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: क्षेत्र पंचायत प्रमुख के निर्वाचन पर दाखिल हुई याचिका, सुनवाई की तारीख हुई तय
Thu, 19 Aug 2021 10:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 19 Aug 2021 10:46 PM IST
सार
याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। मामले में विपक्षियों को नोटिस जारी करते हुए 17 सितंबर की तिथि सुनवाई के लिए निर्धारित की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के चिरईगांव क्षेत्र पंचायत प्रमुख अभिषेक सिंह चंचल के निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने जाने पर प्रभारी जिला जज की अदालत में याचिका दायर की गई है। पूर्व क्षेत्र पंचायत प्रमुख वंदना सिंह द्वारा यह याचिका दायर की गई है।
विज्ञापन
याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। मामले में विपक्षियों को नोटिस जारी करते हुए 17 सितंबर की तिथि सुनवाई के लिए निर्धारित की है।
पूर्व क्षेत्र पंचायत प्रमुख वंदना सिंह की तरफ से अदालत में यह चुनाव याचिका अधिवक्ता अभय नाथ यादव ने दाखिल किया। चुनाव याचिका में यूपी सरकार,जिला निर्वाचन अधिकारी और चिरईगांव क्षेत्र पंचायत प्रमुख अभिषेक सिंह चंचल को पक्षकार बनाया गया है।
विज्ञापन