फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Personnel Department bundled out for 75 runs in pursuit of 179-run target Signal wins by 104 runs

Sports News: 179 रन के लक्ष्य के जवाब में 75 रन पर सिमटा कार्मिक विभाग, 104 रन से जीता सिग्नल; हुए दो मुकाबले

Fri, 17 Apr 2026 05:38 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 17 Apr 2026 05:38 AM IST
सार

Varanasi News: पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल की टी-20 प्रतियोगिता में सिग्नल विभाग ने कार्मिक विभाग को 104 रन से हराया। अनुराग मिश्र ने 46 गेंद में 102 रन की शतकीय पारी खेली। 180 रन के लक्ष्य के जवाब में कार्मिक टीम 75 रन पर सिमट गई। शानदार प्रदर्शन के लिए अनुराग मिश्र को मैन ऑफ द मैच मिला।

विज्ञापन
Personnel Department bundled out for 75 runs in pursuit of 179-run target Signal wins by 104 runs
अंतर विभागीय ग्रीष्मकालीन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ी। - फोटो : संवाद

विस्तार

Sports News: कार्मिक विभाग की टीम सिग्नल विभाग के दिए 180 रन के लक्ष्य के जवाब में 75 रन पर ही सिमट गया। सिग्नल ने 104 रनों से मैच जीत लिया। दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए कार्मिक ने अनुराग मिश्र के 46 गेंद पर 102 रन की मदद से 179 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल की ओर से लहरतारा के मिनी स्टेडियम में अंतर विभागीय ग्रीष्मकालीन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता खेली जा रही है। बृहस्पतिवार को दो मुकाबले खेले गए।

विज्ञापन


दूसरे मैच कार्मिक और सिगनल विभाग के बीच हुआ। सिग्नल विभाग के अनुराग मिश्र ने 46 गेंद पर 13 चौके और छह छक्के की मदद से 102 रन बनाए। साथी ओपनर लोकेश ने 24 रन का योगदान दिया। कार्मिक को 180 का लक्ष्य दिया। कार्मिक विभाग के अमित ने चार ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट, राहुल ने 2.3 ओवर में 12 रन देकर के तीन विकेट, सुनील ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करते हुए कार्मिक विभाग का कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सका और पूरी टीम 13.4 ओवर में 75 रन पर ऑल आउट हो गई। सिग्नल विभाग की तरफ से मंडल सिग्नल और दूर संचार इंजी. पुष्पेंद्र वैश ने 1.4 ओवर में में 7 रन देकर 3 विकेट वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर यशवीर सिंह और आफताब ने दो विकेट लिए। शतकीय पारी खेलने वाले अनुराग मिश्रा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक और मंडल क्रीडा अधिकारी बलेंद्र पाल ने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामप्रवेश के शतकीय से परिचालन विभाग जीता
इससे पूर्व हुए मुकाबले में विद्युत (सामान्य) की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 145 रन बनाए। विद्युत विभाग की तरफ से संजय साहू ने 24 गेंद पर 7 चौके की मदद से 30 रन, रमेश यादव ने 16 गेंद पर पर दो चौके और दो छक्के की मदद से 30 रन बनाए। परिचालन के विमलेश ने चार ओवर में 26 रन देकर कर दो विकेट, अजीत ने 26 रन देकर दो विकेट लिए।

146 के लक्ष्य का पीछा करते हुए परिचालन विभाग ने रामप्रवेश के 35 गेंद पर 13 चौके और आठ छक्के की मदद से शानदार 108 रनों की बदौलत 9.3 ओवर में 146 रन बनाकर मैच जीत कर पूरे 2 अंक प्राप्त कर लिए। विद्युत विभाग के रमेश ने तीन ओवर में 34 रन देकर तीन विकेट लिए। परिचालन विभाग के रामप्रवेश यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मंडल सिग्नल और दूर संचार इंजीनियर पुष्पेंद्र वैश ने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed