{"_id":"6793f053b49016e17d062a01","slug":"peoples-leader-karpuri-thakur-remembered-on-his-birth-anniversary-varanasi-news-c-20-vns1056-866018-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: जननायक कर्पूरी ठाकुर को उनकी जयंती पर किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: जननायक कर्पूरी ठाकुर को उनकी जयंती पर किया याद
विज्ञापन
अमीर-गरीब के बीच की खाई पाटकर दिलाया हक
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती शुक्रवार को सपा कार्यालय में मनाई गई। अर्दली बाजार स्थित जिला कार्यालय में हुई विचार गोष्ठी में समाजवादी आंदोलन में इनके योगदान पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि बिहार की सियासत में सहज जीवन शैली और सर्वहारा समाज की सियासत करने वाले मुख्यमंत्री की चर्चा होगी, उसमें कर्पूरी ठाकुर का नाम जरूर होगा। उनकी सेवाभावना ही उन्हें जननायक बनाती है। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने पिछड़ों को 27 प्रतिशत तक आरक्षण दिलाया। कार्यक्रम संचालक जिला प्रवक्ता संतोष यादव ने कहा कि समतामूलक सोच के धनी कर्पूरी ठाकुर वंचितों की आवाज थे। इसमें डॉ. उमाशंकर सिंह यादव, डॉ. संजय सोनकर, हीरालाल मौर्या, अखिलेश यादव, सत्यप्रकाश सोनकर सोनू शामिल रहे।
उधर ललिता टाॅकीज भेलूपुर कार्यालय में गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे महानगर महासचिव योगेंद्र यादव ने कहा की कर्पूरी ठाकुर ने वंचितों और शोषितों को समाज की मुख्यधारा में शामिल करने का कार्य किया। वरिष्ठ नेता डॉक्टर सूबेदार सिंह ने कहा बिहार की सामाजिक स्थिति में उन्होंने अमीर-गरीब के बीच की खाई पाटने का काम कियाश्र। डॉ. बहादुर यादव पूर्व महानग र महासचिव जितेंद्र यादव संचालन सोनू लाल विश्वकर्मा एवं धन्यावाद ज्ञापन मीडिया प्रभारी रामजी यादव ने किया। इस अवसर पर अशफ़ाक, अजय चौधरी, अजहर, अनिल साहू, धीरज यादव, अखिलेश गुप्ता आदि ने अपने विचार रखे।