फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   People were called from Purvanchal and Bihar to spoil the environment of Banaras

नागरिकता संशोधन कानूनः बनारस का माहौल खराब करने के लिए पूर्वांचल और बिहार से बुलाए गए थे लोग

Fri, 20 Dec 2019 12:46 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 20 Dec 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
People were called from Purvanchal and Bihar to spoil the environment of Banaras
बेनियाबाग क्षेत्र में दुकानें बंद कर हो रहा विरोध प्रदर्शन - फोटो : a

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के बहाने बनारस का माहौल खराब करने की साजिश रची गई। इसके लिए पूर्वांचल के अन्य जिलों, बिहार और झारखंड से लोगों को बुलाया गया। इतना ही नहीं, तैयारी की गई थी कि विरोध-प्रदर्शन को सुनियोजित तरीके से हिंसक रूप दे देना है।

विज्ञापन


सर्विंलांस की मदद से ऐसे 14 लोगों को चिह्नित कर उनकी धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। जिलाधिकारी के अनुसार इन सभी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम इस बात की भी जांच कर रही है कि इस साजिश के पीछे आखिरकार किसका हाथ था।
विज्ञापन


बेनियाबाग मैदान में बृहस्पतिवार को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के लिए किसी संगठन का नाम लिए बगैर लोगों को एकत्र होने का आह्वान किया गया था। तय किया गया था विरोध-प्रदर्शन को हिंसक रूप देकर शहर का माहौल खराब किया जाएगा। इसके लिए सोशल मीडिया, पंफलेट, पोस्टर और कॉल का सहारा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

People were called from Purvanchal and Bihar to spoil the environment of Banaras
दालमंडी में विरोध में बंद दुकानें - फोटो : ं

इस तरह से मऊ, बलिया, आजमगढ़, जौनपुर, चंदौली, बिहार के कैमूर व शेखपुरा, झारखंड के धनबाद से एक-एक और गाजीपुर, देवरिया व पटना से दो-दो लोग बनारस आए थे। हालांकि, पुलिस और प्रशासन की सतर्कता और निरोधात्मक कार्रवाई की वजह से माहौल सामान्य रहा। इस संबंध में धर्मगुरुओं, संभ्रांत लोगों और आमजन के बीच जाकर उन्हें आगाह करने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है।

कुछ बाहरी लोग भीड़ का फायदा उठा कर माहौल खराब करने के इरादे से शहर में आए हैं। जुमे की नमाज के दौरान मस्जिदों और सड़कों पर लोग भीड़ न लगाएं। यदि किसी की भी गतिविधि संदिग्ध प्रतीत हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दे।
कौशल राज शर्मा, जिलधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed