अनिल राजभर का ओमप्रकाश राजभर पर तंज, कहा- जैसी करनी वैसी भरनी, विपक्ष पर बोला हमला
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर का शनिवार को चंदौली जिले में पहुंचने पर उनका ढोल नगाड़ों के साथ माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। शिव जनता ट्रांसपोर्ट पर अनिल गुप्ता के नेतृत्व में स्वागत समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने दावा किया कि यूपी में होने वाले उपचुनाव में सभी सीटे भाजपा ही जीतेगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बापू जी द्वारा देश और दुनिया को दिखाए गए मार्ग दर्शन को लेकर एक अच्छी बहस विधान सभा के अंदर हो इसलिए ये सत्र बुलाया गया है।
ये भी पढ़ें : चोरी का सामान खरीदने के आरोप में पुलिस ने कबाड़ कारोबारी को बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर
विपक्ष के विरोध पर अनिल राजभर ने कहा कि संकीर्ण मानसकिता के तहत बात विपक्ष बात कर रहा है। मर्यादित तरीके से सरकार ने विपक्ष को आमंत्रित किया लेकिन विपक्ष बहाना बनाकर सरकार के विरोध में बोल रहा है। इस दौरान उन्होंने ओमप्रकाश राजभर पर तंज कसते हुए कहा कि जैसी करनी वैसी भरनी। साथ ही कहा कि जो इंसान नियम कानून से अपने को ऊपर समझता है उसका यही अंजाम होता है।
ओमप्रकाश राजभर के सभी सीटों पर उपचुनाव लड़ने पर अनिल राजभर ने कहा कि लोकसभा में भी लड़े थे, क्या हस्र हुआ ये सभी के सामने है, सपा के बसपा के गठबंधन को देश ने देखा है बाकी लोगों के बारे में बात करना बेमानी है, सब लोग अपने अस्तित्व को बचाने के लिए एक साथ लड़ रहे हैं।
इस दौरान जलीलपुर गांव के विकास गुप्ता, कुलदीप, अजीत सहित अन्य लोगों ने नईबस्ती मे नाला बनाने की मांग संबंधित सैकड़ों ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त पत्रक मंत्री को सौंपा। इस दौरान कायस्थ महासभा के प्रशांत श्रीवास्तव, अरुणीचंद्र सिंहा सहित अन्य पदाधिकारियों ने पीडब्ल्यूडी के श्रेणी एक के ठेकेदार मृतक अवधेश श्रीवास्तव के परिजनों को पचास लाख रुपये की आर्थिक मदद, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग के साथ ही अविलंब लम्बित बकाया भुगतान किए जाने को ज्ञापन दिया।
बुर्का पहने महिला ने पहनाई फूल माला :
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के मंत्री पद की शपथ लेने के बाद नगर में आने के बाद नगर के जीटी रोड स्थित काली मंदिर पर पूजा पाठ किया। इस दौरान एक बुर्कानशी महिला पहुंची और उन्हों माला पहनाई। मंत्री ने भी इसे विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हुए माला पहनी और महिला को धन्यवाद दिया।