{"_id":"5a0ac66b4f1c1b9e678bb785","slug":"people-unhappy-because-his-leader-disappear-from-banner-in-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव वाराणसीः कांगेस में नाराजगी का दौर जारी, अब बैनर से नेता के गायब होने पर घमासान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव वाराणसीः कांगेस में नाराजगी का दौर जारी, अब बैनर से नेता के गायब होने पर घमासान
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 14 Nov 2017 04:03 PM IST
विज्ञापन
congress logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकाय चुनाव में कांग्रेस में मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामनगर में मेयर पद के प्रत्याशी के पोस्टर से कैंट विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके अनिल श्रीवास्तव की तस्वीर ही गायब है। इसे लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं में भी बहुत सारी चर्चाएं हैं। इससे कायस्थ बिरादरी में काफी नाराजगी और और रामनगर तो कायस्थों का गढ़ भी है।
रामनगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के पोस्टर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, उपाध्यक्ष डॉ राजेश मिश्र, प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद, वरिष्ठ नेता राजेशपति त्रिपाठी, पूर्व विधायक ललितेश त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा के चित्र हैं।
लेकिन रामनगर कैंट विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा होने के बाद भी वहां के कांग्रेस प्रत्याशी का चेहरा ही गायब है। ऐसी स्थिति में अब कैंट विधानसभा क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी अनिल श्रीवास्तव पर ही सवाल खड़ा होने लगा है कि क्या वह पार्टी के उम्मीदवार के साथ नहीं हैं।
विज्ञापन
कहीं वह निर्वतामन अध्यक्ष रेखा शर्मा का तो समर्थन नहीं कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रामनगर पालिका परिषद में कायस्थों का गढ़ है और अनिल श्रीवास्तव की इलाके में अच्छी खासी पैठ है। इस संदर्भ में जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा का कहना है कि यह किसी की शरारत हो सकती है। इस तरह का कोई भी मामला मेरे संज्ञान में अभी तक नहीं आया है।
वहीं दूसरी तरफ रेखा शर्मा के निष्कासन पर भी अब सवाल उठने लगे हैं। कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कांग्रेस प्रदेश कमेटी की सदस्य हैं। उन्होंने निर्दल प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया और वह चुनाव मैदान में हैं भी तो क्या एक पीसीसी सदस्य को जिला स्तरीय पदाधिकारी निष्कासन की कार्रवाई कर सकता है।
उन्होंने बताया कि वैसे यह मसला पीसीसी तक पहुंचा दिया गया है। रेखा शर्मा ने बातचीत के दौरान बताया कि उनके साथ स्थानीय जिला कमेटी ने बहुत गलत किया है। बिना किसी पूर्व सूचना के ही उनका टिकट काट दिया गया। हद तो यह हो गई कि किसी भी कांग्रेसी नेता ने उनसे बातचीत करना भी मुनासिब नहीं समझा।