फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   People struck by criminal acts occurred hectic day Srerah

दिन में सरेराह हुई ताबड़तोड़ आपराधिक वारदातों से सहमे लोग

Sun, 04 Sep 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 04 Sep 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
People struck by criminal acts occurred hectic day Srerah
लूट
पुलिस लाइन में शनिवार को एसएसपी रंगदारी के दो मामलों का खुलासा कर रहे थे। वहीं, लुटेरे और उचक्के जिले भर में आफत मचा रखे थे। हद तब हो गई जब पुलिस की खाकी और ट्रैफिक यातायात मित्रों की वर्दी पहने चार बदमाशों ने सप्तसागर मंडी के पास बिहार के दवा कारोबारी के कर्मी से दिनदहाड़े एक लाख रुपया लूट लिया। शुक्रवार की रात से शनिवार शाम तक लंका, फूलपुर और कोतवाली थाना क्षेत्र में तीन लोग लूटे गए। वहीं, सिगरा, कैंट और भेलूपुर क्षेत्र में तीन लोग उचक्कागीरी के शिकार हुए। ताबड़तोड़ आपराधिक घटनाओं से लोग दहशत में आ गए हैं। पुलिस महज मौका मुआयना तक सीमित रही।
विज्ञापन


 बिहार के भभुआ निवासी दवा की दूकान का कर्मचारी सुनील कुमार शनिवार को कोतवाली क्षेत्र की सप्तासागर मंडी दवाएं खरीदने आया था। मैदागिन से सप्तसागर दवा मंडी मोड़ पर पहुंचा ही था कि तभी बाइक सवार ट्रैफिक यातायात मित्र की वर्दी में दो युवक आए और बोले कि चलो तुम्हें साहब बुला रहे हैं। सुनील ने देखा कि सामने दो वर्दीधारी खड़े हैं। उनमें से एक ने जेब की तलाशी ली तो एक लाख रुपया निकला। इस पर दूसरे ने कहा कि नोट जाली है इसे थाने ले चलो। चारों वर्दीधारियों ने सुनील से कहा कि कोतवाली थाने आओ और सभी बाइक से भाग निकले। थोड़ी देर तक तो सुनील हक्काबक्का रहा फिर जोर से चिल्लाया तो आसपास के व्यापारी मौके पर आए। सूचना पाकर एसएसपी आकाश कुलहरि भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस घटनास्थल के आसपास की दूकानों के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालकर आरोपियों की शिनाख्त में जुटी थी।
विज्ञापन


उध्‍ार, भेलूपुर थाना अंतर्गत केदार घाट पर केरल निवासी एई जनार्दन शनिवार को मित्रों के साथ गंगा स्नान करने आए थे। जब गंगा में नहाने लगे तो किसी ने उनका बैग उड़ा दिया। भुक्तभोगी ने बताया कि बैग में 50 हजार नगद, आधार कार्ड, मोबाइल और जरूरी कागजात थे। तीसरी घटना सिगरा थाना क्षेत्र की है। महमूरगंज निवासी चार्टड एकाउंटेंट डीके मित्तल का स्टाफ शिवाला का विजय रथयात्रा स्थित एक बैंक गया था। बैंक में दो लाख का चेक दिया और कैश देकर बैंक में ही गिनने लगा। इसी दौरान एक शख्स 65 हजार रुपये लेकर भाग निकला। बैंक के सीसीटीवी फुटेज में रुपये लेकर भागने वाला शख्स कैद हुआ है। मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को देने के साथ ही जिलाधिकारी से शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह कैंट थाना अंतर्गत कचहरी स्थित एसबीआई बैंक में खजुरी कॉलोनी निवासी कमिश्नरी कार्यालय के नाजिर राजेश कुमार की बेटी ग्लोरी एक लाख पंद्रह हजार रुपये जमा करने आई थी। इसी दौरान एक आदमी उनके पास आया और कहा कि अपने नोट का नंबर लिख लीजिए। ग्लोरी नोट का नंबर लिखने लगी तो मदद के नाम वह 34500 रुपया लेकर भाग निकला। बैंक की सीसीटीवी कैमरे में रुपये लेकर भागने वाला शख्स कैद है। कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

उधर, लंका थाना क्षेत्र अंतर्गत संकटमोचन मोड़ स्थित एक बैंक के समीप शुक्रवार रात सामने घाट निवासी सर्राफ अभिषेक वर्मा को बाइक सवार तीन लड़कोें ने धक्का मारा। इसके बाद उसके दाहिने हाथ से सोने का ब्रेसलेट छीन लिए। अभिषेक ने शोर मचाया तो लोगों ने महेंद्रवी छात्रावास के समीप तीनों को पकड़ लिया। जमकर धुनाई के बाद पुलिस को सौंप दिया गया। लंका पुलिस के अनुसार मामला लूट का नहीं था। दोनों पक्षों ने आपस में सुलह कर लिया है।


इसी तरह फूलपुर थाना के समीप बाइक सवार दो बदमाश दंपती की सोने की चेन असलहा दिखाकर लूट ले गए। शुक्रवार की रात कठिरांव निवासी राजेश कुमार पत्नी सुनीता देवी को बाइक से लेकर उसके मायके परसरा जा रहा था। वाराणसी-जौनपुर मार्ग पर फूलपुर थाना से पांच सौ मीटर पहले नाद नदी पुल के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर राजेश को रोक लिया। दंपती कुछ समझ पाते तब तक बाइक सवार बदमाश ने सुनीता के गले से सोने की चेन छीन ली। विरोध करने पर असलहा दिखाया और फूलपुर थाने की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed