फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   People returning from cremated car collided with truck three died mau

दाह संस्कार कर लौट रहे तीन लोगों की मौत, एक घायल, गांव में मचा कोहराम

Sun, 09 Jun 2019 01:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 09 Jun 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
People returning from cremated car collided with truck three died mau
ट्रक से टकराने के बाद कार। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में वाराणसी से दाह संस्कार कर घर वापस लौट रही कार, रोड पर खड़े ट्रक में घुस गई, जिससे 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


नगपुर नेवादा थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव के पास मुहम्मदाबाद गोहना चिरैयाकोट मार्ग पर शनिवार रात 12 बजे यह हादसा हुआ था। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी जय प्रकाश श्रीवास्तव मोहल्ला कायस्थटोला के माता की शुक्रवार रात मृत्यु हो गई थी, जिनके दाह संस्कार के लिए शनिवार को लोग वाराणसी गए हुए थे।
विज्ञापन


दाह संस्कार करने के बाद एक कार में 4 लोग सवार होकर मुहम्मदाबादगोहना घर के लिए लौट रहे थे। इसी बीच नगपुर नवादा गांव के पास खड़े ट्रक में रात लगभग 12 बजे कार पीछे से घुस गई, रवि राय (32), राजीव विश्वकर्मा (30) सचिन श्रीवास्तव (29) की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी चला रहे पंकज श्रीवास्तव (25) गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस और थाना रानीपुर की सूचना पर मौके पर मृतकों के परिजन पहुंच गए। पुलिस ने घायल को हॉस्पिटल भिजवाया और तीनों मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed