फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   people protest dead body on gate india oil depot chandauli

चंदौलीः इंडियन ऑयल डिपो के गेट पर शव रखकर चालकों व ट्रांसपोर्टरों का जबरदस्त हंगामा

Wed, 13 Nov 2019 05:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 13 Nov 2019 05:20 PM IST
विज्ञापन
people protest dead body on gate india oil depot chandauli
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

चंदौली के इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड डिपो के गेट पर बुधवार की सुबह आठ बजे टैंकर चालक संतोष चौहान का शव रखकर टैंकर चालकों व ट्रांसपोर्टरों ने हंगामा मचाया। लोगों ने चालक संतोष के परिजनों को मुआवजा और पूर्वांचल के दो पेट्रोल पंप पर जबरन टैंकर नहीं भेजने की मांग की। तहसीलदार लालता प्रसाद और टर्मिनल मैनेजर रवि कुमार ने आश्वासन देकर साढ़े तीन घंटे बाद धरना समाप्त कराया।

विज्ञापन


चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र के सैदपुर तिरगांवा पक्का पुल के पास सोमवार देर रात ओवर टेक करने के चक्कर में दो टैंकर साइड से आपस में टकरा गए। इसके चलते एक टैंकर सड़क पर पलट गया, वहीं दूसरा टैंकर पलटकर सड़क के नीचे गड्ढे में चला गया। इस दौरान टैंकर चालक संतोष चौहान(30) की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि दूसरे टैंकर के सामने का शीशा तोड़कर ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायल चालक को बाहर निकाला था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत टैंकर चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय के लिए भेज दिया। वहीं घायल को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन


दरअसल दोनों टैंकर गाजीपुर की ओर से आ रहे थे। सोमवार की रात बलुआ थाना क्षेत्र के सैदपुर तिरगांवा पक्का पुल के पास ओवर टेक के चक्कर में दोनों टैंकर किनारे से आपस में टकरा गए। इसके चलते जहां एक टैंकर सड़क से नीचे गड्ढे में और दूसरा टैंकर सड़क पर पलट गया। टैंकर के पलटे ही आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड समेत पुलिस मौके पर पहुंच गई। टैंकर पलटने के कारण जहां अलीनगर थाना क्षेत्र के मुगलचक वार्ड निवासी संतोष चौहान(30) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे टैंकर के आगे का शीशा तोड़कर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल चालक को बाहर निकाला और उपचार के लिए उसे अस्पताल भिजवाया।

इसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों टैंकरों को सीधा करवाया। वहीं मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने घटना स्थल पर गिरे तेल को पानी से धोया ताकि कोई दूसरी घटना न घटित हो जाए। इसके बाद पुलिस चालक के शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई। जहां आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

इस संबंध में सीओ सकलडीहा प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि ओवर टेक करने चलते टैंकर पलट गए थे। मृत चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed