फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   People protest against removal of encroachment in Sarnath

Varanasi News: सारनाथ में अतिक्रमण हटवाने का जनता ने किया विरोध

Fri, 09 Dec 2022 08:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
People protest against removal of encroachment in Sarnath
वाराणसी। पर्यटन स्थल सारनाथ में बौद्ध स्थलों के विकास कार्य के लिए पीडब्ल्यूडी ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। बृहस्पतिवार को सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों को एक सप्ताह पूर्व नोटिस देने के बाद बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हुई। कई लोगों ने विरोध किया तो कुछ लोगों ने अवैध निर्माण खुद तोड़े।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। आखिरकार विरोध के चलते कार्रवाई को रोकना पड़ा। ध्वस्तीकरण अभियान सुहेलदेव तिराहे से मुख्य चौराहा होते हुए सारनाथ स्टेशन बाजार तक चलाया गया। क्षेत्र के गुरु प्रसाद यादव ने आरोप लगाया कि मैंने पीडब्ल्यूडी से एनओसी लेने के बाद निर्माण कराया था। अब अपनी ही एनओसी को पीडब्ल्यूडी नहीं मान रहा है।
विज्ञापन

पोस्ट मास्टर रामजतन पांडेय ने बताया कि बगैर किसी सक्षम अधिकारी के निर्माण को ध्वस्त करना असंवैधानिक है। रेलवे स्टेशन मार्ग पर लोगों के विरोध के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रोक दी गई। साथ ही विरोध करने वालों को कागजात के साथ कार्यालय बुलाया गया। विरोध करने वालों में रामचंद्र यादव, छिन्नक देवी, राजकुमार यादव, मदन मौर्या आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पैमाइश के बाद लाल निशान लगाया गया था। नोटिस देने के बाद कार्रवाई की गई है। यह अभियान तीन दिनों तक चलेगा। - एसके सिंह, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed