फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   people panic to see python azgar found in front Agrasen Inter College in Varanasi

खड़े हो गए लोगों के रोंगटे, जब बीच शहर में दिखा 6 फीट लंबा अजगर

Fri, 12 Jul 2019 09:48 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 12 Jul 2019 09:48 AM IST
विज्ञापन
people panic to see python azgar found in front Agrasen Inter College in Varanasi
पार्क में मिला अजगर। - फोटो : अमर उजाला

24 घंटे आवागमन वाले बनारस शहर के मध्य मैदागिन जहां दिन रात श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों का आवागमन लगा रहता है। ऐसे व्यस्ततम इलाके में गुरुवार को अजगर दिखा, जिससे लोग भयभीत हैं। लोगों का कहना है कि शहर में पहली बार अजगर दिखा है, जो चिंता का विषय है।

विज्ञापन


अग्रसेन इंटर कालेज के सामने महाराजा अग्रसेन पार्क में गुरुवार सुबह 9 बजे एक राहगीर को छह फीट लंबा अजगर दिखा। उसको देखकर लोग वहां इकट्ठे होने लगे और कुछ देर में ही वहां भीड़ हो गई। राहगीर, आसपास के दुकानदार, ठेला खोमचा और रिक्शा चलाने वाले सभी वहां पहुंच गए। तमाम तरह की बातें करने लगे।
विज्ञापन


इसी बीच आस पास के दुकानदारों ने अजगर मिलने की सूचना वन विभाग और पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी। लेकिन मौके पर वन विभाग से कोई भी नहीं पहुंच सका। लोगों की भीड़ देखकर कुछ देर बाद अजगर बिल में घुस गया। घनी आबादी वाले मैदागिन इलाके में अजगर देखे जाने को लेकर के आस पास के दुकानदार भयभीत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अग्रसेन कन्या इंटर कांलेज की स्कूली छात्राएं भी डरी हुई हैं। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक मौके पर वन विभाग का कर्मचारी नहीं पहुंचा। वन विभाग के रेंजर नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि हम लोगों को अजगर मिलने की कोई सूचना नहीं मिली है। नहीं तो एक टीम हमारी गुरुवार को शहर में ही थी, वह तत्काल एक्शन लेती। वैसे भी अगर किसी को वन्य प्राणी से संबंधित कोई सूचना मिले तो पहडि़या स्थित वन विभाग के कार्यालय में अवश्य दें, तत्काल टीम पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed