{"_id":"5e5ba74f8ebc3ec75066fd48","slug":"people-panic-to-see-crocodile-at-rampur-ghat-bhadohi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रामपुर घाट पर विशाल मगरमच्छ दिखने से दहशत, गंगा में नहाने से कतरा रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर घाट पर विशाल मगरमच्छ दिखने से दहशत, गंगा में नहाने से कतरा रहे लोग
Sun, 01 Mar 2020 05:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 01 Mar 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
रामपुर घाट पर दिखा मगरमच्छ।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में गंगा घाट पर एक विशाल मगरमच्छ दिखने पर लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। लोग वहां जाने से कतरा रहे हैं और घाट पर स्नान करने से डर रहे हैं।
विज्ञापन
भदोही जिले के गोपीगंज क्षेत्र से सटे श्रद्धालुओं का महत्वपूर्ण गंगा घाट रामपुर में रविवार को 15 फुट लंबा मगरमच्छ दिखाई देने से स्नानार्थियों समेत गंगा किनारे के रहवासियों की धड़कनें बढ़ गईं। बहुत व्यस्त रहने वाले घाट पर मगरमच्छ दिखने से लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि रविवार को सुबह जब गंगा स्नान के लिए स्नानार्थी पहुंचे तो किनारे ही लगभग 15 फुट लंबा मगरमच्छ दिखा, जिसे देखकर स्नान करने वाले लोग बाहर भाग निकले। मगरमच्छ होने की खबर मिलने पर देखने वालों की भारी भीड़ घाट पर जमा हो गई।
विज्ञापन
घाट के ही आसपास मगरमच्छ को तैरते देख स्नानार्थियों और किनारे के रहवासियों में दहशत रही। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मगरमच्छ को पकड़वाने की मांग की है।