{"_id":"5d49884a8ebc3e6d0f40e4cf","slug":"people-panic-after-seeing-tiger-second-consecutive-day-near-varuna-river-of-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लगातार दूसरे दिन बाघ दिखने से ग्रामीणों में दहशत, घर से बाहर निकलने में डर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार दूसरे दिन बाघ दिखने से ग्रामीणों में दहशत, घर से बाहर निकलने में डर रहे लोग
Tue, 06 Aug 2019 07:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 06 Aug 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के कपसेठी थाना के वरुणा नदी के किनारे गैरहां गांव के बाग में लगातार दो दिन से बाघ दिखाई देने से गांव के लोग दहशत में है। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग को जानकारी दी।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार वन विभाग के अधिकारियों से बातचीत करने के बाद भी कोई कर्मचारी गांव में नहीं पहुंचा है। ग्रामीणों ने बाघ सोमवार सुबह और मंगलवार सुबह को दिखाई देने की बात कही है।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह गांव के आधा दर्जन युवक बाग की तरफ गए थे। इस दौरान पोखरी के पास बाघ बैठा देख ग्रामीण दहशत में आ गए। इसी बीच बाघ झाड़ियां पार करते हुए बाग में पहुंच गया और दहाड़ने लगा। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तब भी बाघ मौजूद था।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस ग्रामीणों को हिदायत देकर लौट गई। नागेंद्र पटेल, सत्यदेव पटेल, अजीत पटेल का कहना है कि बाघ देखने के बाद कुछ सोच पाने की स्थिति में नहीं थे। वाराणसी रेंज के प्रभारी नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि इसकी जानकारी मिली है। बाघ की आहट को देखते हुए नदी किनारे लोगों को ना जाने की सलाह दी जा रही है। बुधवार को वन विभाग की टीम सुबह से लेकर शाम तक निरीक्षण करेगी।